9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में दिनदहाड़े कार में आए आरोपी और उठा ले गए युवक को…अपहरणकर्ताओं का नहीं लग पाया सुराग
Play video

video : उदयपुर में दिनदहाड़े कार में आए आरोपी और उठा ले गए युवक को…अपहरणकर्ताओं का नहीं लग पाया सुराग

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

 

मो. इलियास/उदयपुर. शहर के हिरणमगरी-माली कॉलोनी स्थित सौ फीट नई रोड पर बुधवार दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। कार सवार अपहरणकर्ता व युवक कौन थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया लेकिन सीसीटीवी फुटेज में अपह्त हुए युवक के मार्ग पर काफी देर एक युवती से बातचीत करने के बाद घटना सामने आई है। पुलिस नाकाबंदी के साथ ही युवती का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सौ फीट रोड पर स्कूटर सवार एक युवक को आसपास के क्षेत्र के कुछ दुकानदारों ने एक युवती से बातचीत करते हुए देखा। उसके कुछ देर बाद ही मौके पर कार में कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने युवक से मारपीट करते हुए जबरन कार में बिठाकर ले गए। इस दौरान युवती ने भी किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। वारदात के बाद युवती भी वहां से चली गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार के आधे-अधूरे नम्बर हाथ लगे है, पुलिस के उसके आधार पर अपहरणकर्ताओं व युवक का पता लगाने में जुटी है।