5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के 12 स्वच्छ पर्यटन स्थलों में कुंभलगढ़, अब केंद्र निखारेगा खूबसूरती

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेस में हुआ चयन , राजस्थान के तीन पर्यटन स्थल हैं शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
kumbhalgarh.jpg

उदयपुर. देश में आने वाले पर्यटक ना केवल यहां के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती के कायल हों बल्कि यहां की स्वच्छता की भी मिसाल लेकर जाएं। इसी सोच से केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेस के चौथे चरण में स्वच्छ पर्यटन स्थलों के लिए देश के 12 पर्यटन स्थलों का चयन किया है। इन बारह स्थलों में उदयपुर संभाग में आने वाला कुंभलगढ़ किला भी सम्मिलित है। इसके अलावा राजस्थान के दो और पर्यटन स्थल जैसलमेर का किला और रामदेवरा भी शामिल हैं।

सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में शुरू की थी यह स्कीम

स्वच्छ पर्यटन स्थल पहल मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आती है, जिसे सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में शुरू किया था। 12 साइटों को स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेस परियोजना के चरण के तहत चुना गया है, जो स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत एक उप-मिशन है। इन विश्व प्रसिद्ध स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ाने के लिए, इस परियोजना में पर्यटक स्थलों पर और आसपास स्वच्छता और स्वच्छता मानकों को लागू करने की परिकल्पना की गई है। जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और संबंधित राज्य/केंद्र शासित क्षेत्र की सरकारों के सहयोग से इस परियोजना का संचालन हो रहा है।