
प्रतीकात्मक तस्वीर
उदयपुर। लड़कियों को फ्लैट किराए पर देकर उसमें लगाए स्पाई कैमरों से वीडियो देखने के मामले में आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई। सामने आया कि उसने गत जुलाई में फ्लैट में स्पाई कैमरे लगाए थे। बाथरूम और बैडरूम में लगे कैमरों से वह करीब 9 माह से वीडियो देख रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल से भी जांच कराने की तैयारी की है। मोबाइल से लेकर कैमरे तक की सारी जांच एफएसएल से कराई जाने के बाद सबूत कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
मामले की जांच कर रही डिप्टी शिप्रा राजावत ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण और आरोपी के मोबाइल की जांच की गई। लड़कियों के वीडियो का कहीं इस्तेमाल किए जाने के सबूत फिलहाल नहीं मिले हैं। मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल की मदद ली जाएगी। इस केस से पहले आरोपी के बारे में और कोई शिकायत नहीं रही है। आरोपी खुद ही कैमरा इंस्टॉल करने का काम करता है, वहीं आइटी एक्सपर्ट है, जिससे उसकी करतूत का पता नहीं लगा था। बाथरूम में शॉर्ट सर्किट होने पर स्पाई कैमरा लगा होने की जानकारी मिली थी।
यह था मामला:
उल्लेखनीय है कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बोहरा गणेश मंदिर रोड पर पार्थ कॉम्पलेक्स का मामला सामने आया था। पुलिस ने बस्सी चितौडग़ढ़ हाल वर्धमान कॉम्पलेक्स आइसीआइसीआइ कॉम्पलेक्स नाथद्वारा निवासी राजेन्द्र उर्फ राज सोनी को गिरफ्तार किया। उसने अपना फ्लैट लड़कियों को किराए पर देकर उसमें स्पाई कैमरे लगा रखे थे। वह किराएदार लड़कियों की निजता के वीडियो इंटरनेट राउटर से मोबाइल में ऑनलाइन देखा करता था।
Published on:
02 May 2023 12:31 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
