4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: उसे पता नहीं था कि वो मौत के मुंह में जा रहा है, शव देख बिलख पड़ा हर शख्स

हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और मृतक के परिजन घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 30 Jun 2018, 12:11 PM IST

lineman death at madar udaipur

उसे पता नहीं था कि वो मौत के मुंह में जा रहा है, शव देख बिलख पड़ा हर शख्स

उदयपुर . मदार फीडर की सप्लाई लाइन में आए फॉल्ट को सुधारते समय करंट लगने से लाइनमैन की मृत्यु हो गई। मृतक विद्युत निगम में ठेकेदार के अधीन कार्यरत था। हादसे के बाद मौके पर बड़ी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग करने लगे। दोपहर में तहसीलदार के आश्वासन के बाद वे शांत हुए।


वरड़ा जीएसएस के मदार फीडर की सप्लाई में फॉल्ट की जानकारी मिलने पर सुबह ९ से १० बजे के बीच ठेका कर्मचारी नरों का गुड़ा निवासी कालू गमेती (३३) और अन्य फॉल्ट सुधारने पहुंचे। कालू फॉल्ट सुधारने के लिए खंभे पर चढ़ा। उसने जैसे ही ११ केवी लाइन को हाथ लगाया, तेज झटका लगने से नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और मृतक के परिजन घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।

READ MORE: शर्मा हत्याकांड : नौसिखियों ने लूट की नीयत से की हत्या !


इधर, घटना की जानकारी मिलने पर अम्बामाता सीआई चेनाराम, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एके झा, बडग़ांव तहसीलदार वीरभद्र सिंह चौहान और अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। दोपहर करीब तीन बजे तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव मौके से उठाया गया। शव का एमबी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

READ MORE: कुएं में डूबने से महिला की मौत
वल्लभनगर. क्षेत्र में पिछले दिनों कुएं में डूबने से महिला की मौत हो गई। भीलों का कुडिय़ा (रुण्डेड़ा) निवासी गुलाबी बाई पत्नी रजिया भील 26 जून को रात्रि दो बजे घर से निकली। गांव में स्थित कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। महिला का मानसिक संतुलन खराब बताया गया। सूचना पर थानाधिकारी घनश्याम सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे व शव निकला। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।