
Lunar Eclipse दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था और अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देव दीपावली पर लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और 8 नवंबर को लगेगा। भारत के कई हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।
इस समय लगेगा सूतक
चंद्र ग्रहण 8 नंवबर को मंगलवार के दिन लगेगा, जो शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर जाकर समाप्त होगा। सूतक की शुरुआत सुबह 09 बजकर 21 मिनट से हो जाएगी और इसका समापन शाम 06 बजकर 18 मिनट पर होगा।
इन जगहों पर देखा जा सकेगा
चंद्र ग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी अमरीका और दक्षिणी अमरीका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। वहीं, भारत की बात करें तो यह कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी पर देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को लगा। पूर्वी भारत को छोड़कर भारत के सभी हिस्सों में इसे देखा जा सका। उदयपुर में ये ग्रहण 1 घंटे 26 मिनट का रहा।
इस समय लगेगा सूतक
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे प्रांरभ हो जाता है। साल का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार, 08 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। मान्यता के अनुसार, ग्रहण काल में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को खास बरतनी चाहिए। चंद्रग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले प्रारंभ होता है और ग्रहण खत्म होने के बाद समाप्त हो जाता है। सूतक काल प्रारंभ होने के बाद पूजा-पाठ आदि शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
Published on:
27 Oct 2022 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
