13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन प्रमुख हस्तियों को मिलेगा महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन अवॉर्ड, 10 मार्च को होगा कार्यक्रम

- कर्नल टॉड सम्मान डॉ. पॉल, हकीम खां सम्मान वाडेकर को

2 min read
Google source verification
MMFA list 2019

इन प्रमुख हस्तियों को मिलेगा महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन अवॉर्ड, 10 मार्च को होगा कार्यक्रम

उदयपुर. महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन ने वर्ष-2018 के अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अलंकरणों की घोषणा गुरुवार को की। रेल यात्रियों की जान बचाने वाले त्रिपुरा के सपन देबबर्मा और उनकी 9 वर्षीय पुत्री सुमाती देबबर्मा को पन्नाधाय, सुरेश वाडेकर को हकीम खां सूर, खोजी पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी को हल्दीघाटी, पशु अधिकारों के लिए लडऩे वाली गीता शेषमणि को महाराणा उदयसिंह सम्मान और डॉ. पॉल टी. क्रैडॉक को अन्तरराष्ट्रीय कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण देने की घोषणा की गई। समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ की मौजूदगी में अलंकरण समारोह 10 मार्च 2019 शाम 4 बजे सिटी पैलेस उदयपुर के माणक चौक में होगा। अध्यक्षता वर्ष 2008 में महाराणा उदयसिंह अलंकरण से सम्मानित डॉ. के. कस्तूरीरंगन करेंगे। इस वर्ष होने वाले 37वें वार्षिक अलंकरण समारोह के मौके पर ब्रिटेश म्यूजियम से सेवानिवृत्त और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में प्रारंभिक धातु विज्ञान को पढ़ाने वाले डॉ. पॉल टी. क्रैडॉक को कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण प्रदान किया जाएगा। पत्रकार और लेखिका स्वाति चतुर्वेदी को हल्दीघाटी अलंकरण प्रदान किया जाएगा। लंदन प्रेस फ्रीडम अवार्ड 2018 से सम्मानित स्वाति कई मीडिया संस्थानों में विशेष कार्य कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर का हकीम खां सूर अलंकरण गायक सुरेश वाडेकर को दिया जाएगा। उन्होंने 500 फिल्मों में गीत गाए हैं। पर्यावरण संरक्षण-संवद्र्धन के क्षेत्र में की गई स्थाई मूल्य की सेवाओं के लिए महाराणा उदयसिंह अलंकरण नई दिल्ली की गीता शेषमणि को दिया जाएगा।

READ MORE : अगर ऐसा हुआ तो अंधेरे में डूबेगा उदयपुर शहर, निगम के पास नहीं है यह चीज ...

गीता शेषमणि पशु अधिकार व वन्यजीव संरक्षणवादी वरिष्ठ कार्यकर्ता है। वे भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त संगठन चलाती है। वन्यजीव को बचाने पर कार्य कर रही है।राष्ट्रीय स्तर का पन्नाधाय अलंकरण त्रिपुरा के सपन देबबर्मा एवं उनकी पुत्री सुमाती देबबर्मा को दिया जाएगा। सपन और उनकी बेटी सुमाती ने जून 2018 में त्रिपुरा में रेलवे पटरी के नीचे से भूस्खलन के बाद दो घंटे तक जान जोखिम में डालकर ट्रेनों को पटरी से गुजरने से रुकवाया। हजारों लोगों की जान बचाई।