18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आपने सुना…अब मक्का के मफिन्स और केक दूर करेंगे कुपोषण

विज्ञान महाविद्यालय की पहल, बनाए मक्का के नए खाद्य उत्पाद

2 min read
Google source verification

image

Madhulika Singh

Jul 18, 2017

अब तक आपने मैदा, अण्डा व अन्य सामगी से बने मफिन्स, केक, बिस्किट आदि खाए होंगे लेकिन अब ये मक्का के आटे से भी बनेंगे। इसके लिए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डेयरी एवं खाद्य विज्ञान प्रौद्योगिकी महाविद्यालय ने मक्का से नव खाद्य उत्पाद बनाए हैं। ये उत्पाद आपको नए स्वाद से रूबरू करवाएंगे। साथ ही शरीर में प्रोटीन की कमी को भी दूर करेंगे।

कुपोषण होगा दूर

अधिष्ठाता डॉ. एलके मुर्डिया ने बताया कि आमतौर पर अन्य खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की मात्रा सीमित रहती है। मक्का में प्रोटीन की अधिकता रहती है लेकिन मक्का से सीमित ही खाद्य पदार्थ बनते है। इसे ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय ने मक्का से नए खाद्य पदार्थ बनाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में कुपोषण आदि को दूर किया जा सके। वर्तमान में कुछ गांवों में ये उत्पाद दिए गए हैं। डॉ. मुर्डिया ने बताया कि ये उत्पाद बनाने का ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे वे स्वरोजगार कर स्वावलम्बी बन सकेंगी। साथ ही उन्हें महाविद्यालय के संसाधनों का उपयोग कर व्यावसायिक गतिविधियां करने का भी मौका दे रहे हैं। सबसे पहले विवि के गोद लिए छाली ग्राम पंचायत के लोगों को प्रशिक्षण व उत्पाद उपलब्ध कराए गए ताकि वह गांव में उनकी बिक्री कर आय अर्जित कर सकें। साथ ही इन्हें खाकर अपनी शारीरिक क्षमता में वृद्धि कर सकें।

READ MORE: उदयपुर की इस 4000 वर्ष पुरानी सभ्यता की 47 वर्ष से किसी ने नहीं ली सुध

यह बनाए नव उत्पाद

उन्होंने बताया कि मक्का से चॉको डिलाइट केक, प्रोटीन बिस्किट, खोपरा बिस्किट, ब्रेड, नमकीन कुकीज, अण्डा रहित केक, जीरा कुकीज, अण्डारहित चॉको मेज मफिन्स आदि बनाए गए हैं। इनमें आमतौर पर अन्य सामग्रियों के साथ ही आधे से ज्यादा मात्रा में मक्का का आटा मिलाया जाता है।

किसमें कितना प्रोटीन व कैलोरी

उत्पाद.....प्रोटीन प्रति 100 ग्राम.....कैलोरी

चोको डिलाइट केक....8.25.......402 किलो कैलोरी

नमकीन कुकीज.....8.5......599 किलो कैलारी

जीरा कुकीज.....8.5.....599 किलो कैलोरी

नमकीन कुकीज.....8.5.....599 किलो कैलोरी

प्रोटीन बिस्किट....07.....360 किलो कैलोरी

मफिन्स.....6.42.....436 किलो कैलोरी

ब्रेड....06.....205 किलो कैलोरी

केक.....05.....432 किलो कैलोरी

खोपरा बिस्किट.....04.....553 किलो कैलोरी