14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 बच्चों की मां से छेड़छाड़ करना शख्स को पड़ा मंहगा, महिला और परिजनों ने जमकर की धुनाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/https://
less than 1 minute read
Google source verification
man beaten by womenl

उदयपुर। उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में मासूम के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म कांड का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दूसरी छेड़छाड़ की घटना सामने आ गई है।

लेकिन इस बार महिला की हिम्मत से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला सलूम्बर थाना के दौलपुरा का है, जहां एक विवाहिता ने बार-बार पीछा कर तंग कर रहे एक रोमियों को को जमकर पीटा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम शिवा पुत्र नाथू जी ढोली है, जो सलूम्बर थाना क्षेत्र के खरका का रहने वाला है। जिस महिला को ये तंग कर रहा था वह तीन बच्चों की मां है। महिला का आरोपी के गांव में ससुराल है।

यह कई दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। कई बार इसके घर तक भा जा धमका था। साल भर पहले आरोपी शिवा पर इस महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। मामले में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर केस दर्ज किया जिसमें इसे जेल हुई। वह जमानत पर छूटा है। जेल से छूटने के बाद भी इसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा ।

महिला अपने पीहर दौलपुरा जा रही थी, आरोपी भी उसके साथ बस में अपने एक साथी के साथ चढ़ गया। महिला ने स्थिति भांपते हुए अपने पति व दोलपुरा के स्थानीय निवासियों को धीरे फोन कर दिया, जिस पर आगे खड़े लोगों ने इसको पकड़ लिया व जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे गांवडा पुलसि चौकी पर सपुर्द कर दिया। फिलहाल आरोपी सलूम्बर थाना पुलिस की हिरासत में है।