2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस इंडिया 2019 बनने के बाद पहली बार मेवाड़ आएंगी सुमन राव, अपने पैतृक गांव आईडाणा भी जाएंगी

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट maharana pratap airport पर होगा सुमन राव Suman Rao का स्‍वागत, अपने पैतृक गांव राजसमंद के आईडाणा भी जाएंगी

less than 1 minute read
Google source verification
miss india suman rao

मिस इंडिया 2019 बनने के बाद पहली बार मेवाड़ आएंगी सुमन राव, अपने पैतृक गांव आईडाणा भी जाएंगी

उदयपुर. miss india चुनी गई सुमन राव Suman Rao 25 जून को उदयपुर आएंंगी। मिस इण्डिया बनने के बाद पहली बार सुमन राव suman rao miss india राजस्थान दौरे पर आएंगी । वे सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट Maharana pratap airport पहुंचेंंगी। उदयपुर हवाई अड्डे पर परिवार द्वारा स्वागत के बाद उदयपुर रवाना होंंगी । उदयपुर पहुंचते समय विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा रास्ते में स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात सुमन राव शासनिक राव समाज द्वारा राव छात्रावास शास्त्री सर्कल में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंंगी। 26 जून शनिवार को सुमन राव अपने पैतृक गांव राजसमन्द जिले के आईडाणा जाएंगी।

राव सामाज करेगा भव्य स्वागत
शासनिक राव समाज अपने समाज की बेटी के उदयपुर आगमन पर शास्त्री सर्कल स्थित राव छात्रावास पर सभी समाजबंधुओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। सभी समाज बन्धु एवं विभिन्न क्षेत्रों से अतिथिगण मेवाड़ की बेटी का स्वागत करेंगे।

मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भारत को करेंगी रिप्रजेंट

आगामी दिसम्बर में थाइलैंड Thailand के पटाया में होने वाली मिस वल्र्ड प्रतियोगिता Miss World 2019 में सुमन भारत को रिप्रजेंट करेंगी। अपनी सक्सेस जर्नी शेयर करते हुए सुमन ने बताया कि बचपन से ही मुझे डांस और फैशन शो जैसे इवेंट में पार्टिसिपेट करना पसंद था। स्कूल हो या कॉलेज, स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका कभी नहीं छोड़ा, पेरेंट्स ने भी हमेशा हर मोड पर सपोर्ट किया। बहुत छोटी सी थी तब टीवी पर आने का सपना देखा करती थी और आज जब से ड्रीम पूरा हो गया है, तो यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सब कुछ एक सपने जैसा लग रहा है।

Story Loader