4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MKM FOOTBALL TOURNAMENT : पेनल्टी शूट में महाराष्ट्र की हिमाचल पर 5-4 से जीत

जावरमाइंस में एमकेएम-2018 फुटबॉल स्पर्धा का आगाज

2 min read
Google source verification
MKM FOOTBALL TOURNAMENT

सत्‍यनारायण सेन/ जावरमांइस . अखिल भारतीय मोहनकुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज रविवार शाम जावरमाइंस के जावर स्टेडियम में हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुए फुटबॉल महाकुंभ में उद्घाटन मैच ट्रायम्फ फुटबॉल क्लब हिमाचलप्रदेश और शमा फुटबॉल क्लब महाराष्ट्र के बीच खेला गया, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने पेनल्टी शूट में 5-4 से जीत हासिल की। प्रतियोगता की शुरुआत में डीएवी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। स्टेडियम के बीच में फु टबॉल की बड़ी प्रतिकात्मक कृति रखी गई। मुख्य अतिथि अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉलर शकील अली, विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद रघुवीरङ्क्षसह मीणा, जावर इकाई के साईट प्रेसीडेन्ट राजेश कुण्डू, मजदूर संघ महामंत्री लालूराम मीणा, सराड़ा पूर्व प्रधान रेशमा मीणा थे, जिन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय किया। बिग फुटबॉल में से निकले गोल्डन मेन ने अतिथियों को फुटबाल थमाई। मुख्य अतिथि ने फु टबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की। मैच देखने के लिए हजारों दर्शक जावर स्टेडियम पहुंचे।

READ MORE : video : यहां 40 वीं मोहन कुमार मंगलम हिंद जिंक फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, देशभर से 16 टीमें ले रहींं भाग


यूं चला मुकाबला
उद्घाटन मैच के 10वें मिनट में महाराष्ट्र के मोहम्मद अकील ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यान्तर तक महाराष्ट्र टीम ने बढ़त बनाए रखी। मध्यान्तर के बाद हिमाचल के खिलाड़ी साहील थापा ने डी के बाहर से गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्ति तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। निर्णायक कमेटी ने पेनल्टी का सहारा लिया। पेनल्टी में महाराष्ट्र की टीम 5-4 से विजेता रही। गौरतलब है कि स्पर्धा में देशभर से 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहली बार प्रतियोगिता में स्थानीय टीम जावरमाइंस फुटबाल क्लब को खेलने का मौका मिल रहा हैै। क्लब का गठन तीन माह पूर्व स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मीणा ने किया था। क्लब गठन के अल्प समय में एक राष्ट्रीय और दो राज्य स्तर की प्रतियोगिता में टीम भाग ले चुकी हैं।


आज ये मैच
मजदूर संघ महामंत्री लालूराम मीणा ने बताया कि मंगलवार को दो मैच होंगे। पहला मैच 1.30 बजे जावरमाइंस फुटबॉल क्लब जावर व एनएफ ए नीमच के बीच और दूसरा मैच 3.30 केन्ट ब्लू देहरादून और निम्बाहेड़ा फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Story Loader