31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में दिखने लगी चुनावी रंगत ……. खूब गूंज रहा ‘मे आइ हेल्प यू’ ….

सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर से लेकर सरकारी व निजी कॉलेज में इन दिनों नवप्रवेशार्थियों को खूब मददगार मिल रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 4:36 PM IST

mohanlal sukhadiya

उदयपुर में दिखने लगी चुनावी रंगत ....... खूब गूंज रहा ‘मे आइ हेल्प यू’ ....

उदयपुर . मे, आई हेल्प यू....मुझे बताएं आपकी मदद करता हूं...यह काम तो यूं ही करवा देंगे...आप परेशान हैं, हम कुछ कर सकते हैं क्या? सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर से लेकर सरकारी व निजी कॉलेज में इन दिनों नवप्रवेशार्थियों को खूब मददगार मिल रहे हैं। कारण साफ कि छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों का जतन शुरू हो गया है। छात्र राजनीति में कदम रखने वाले युवा फिलहाल मे आई हेल्प यू को अपनी पहली तैयारी मानकर चल रहे हैं। इधर, परीक्षाओं के बाद से सूने पड़े कॉलेजों में चहल-पहल दिखाई देने लगी है। कॉलेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कॉलेजों में फॉर्म जमा कराने के लिए भीड़ भी देखी जा सकती है।
कॉलेजों में चुनावी रंगत: एमजी कॉलेज में चुनावी रंग दिखने लगा है, इसी के तहत हेल्प डेस्क लगा कर छात्राओं को लुभाना भी शुरू हो चुका है।


हम हैं ना...ताकि ना हो असुविधा
एमजी कॉलेज की एमए प्रीवियस की छात्रा दिव्यांशी देवड़ा बताती हैं कि वे नए प्रवेश लेनी वाली छात्राओं की मदद कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने हेल्प डेस्क लगाई है। जहां कोई प्रवेश से संबंधित समस्या का समाधान किया जाता है। बकौल दिव्यांशी अगर इसे छात्रसंघ चुनाव की तैयारी भी मानें तो कुछ गलत नहीं है। अन्य छात्र नेता पायल कलासुआ ने बताया कि जो भी छात्राएं प्रवेश के लिए आ रही हैं और उन्हें किसी भी तरह की समस्या आ रही है वे उन्हें दूर कर रही हैं। इससे छात्राओं का काम भी आसानी से हो जाता है। वहीं, वे भी छात्राओं से जान-पहचान बढ़ा रही हैं। इधर, सुखाडिय़ा विवि के अध्यक्ष भवानीशंकर बोरीवाल ने बताया कि उनके कॉलेजों में भी काउंसलिंग के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए हेल्प डेस्क लगाई जाएगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

READ MORE : एफबी और इंस्टा जैसा एप उदयपुर में बना, नाम-कार्डबॉक्स.....मिलिए इस 17 साल के धु्रव भाणावत से


इम्प्रेस के तरीके भी कुछ हैं जुदा-जुदा
प्रवेश प्रक्रिया के लिए जो विद्यार्थी कॉलेजों में आ रहे हैं, उनकी मदद के लिए विशेष रूप से छात्र नेता बनने का सपना संजो रहे छात्र आगे आ गए हैं। इसे चुनावी तैयारी कहें या कुछ और लेकिन चुनावों के पूर्व ही वे छात्रों को इम्प्रेस करने में जुट गए हैं। ऐसे नजारे एम जी गल्र्स कॉलेज में खूब नजर आ रहे हैं। जल्द ही काउंसिल के दौरान ऐसे नजारे सुखाडिया के संगठक कॉलेज में भी दिखाई देंगे।