
तापमान फुल, बिजली गुल: बिजली का मांग और तामपान दोनों ही नए रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।
एक ओर मानसून का इंतजार किया जा रहा है तो दूसरी ओर प्री मानसून की बारिश को लोग तरस रहे हैं। बादल छा रहे हैं, लेकिन इस मूड में नहीं दिख रहे हैं कि बरस पड़ें। इधर, इनके इंतजार के बीच सूर्य देव ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। इससे गर्मी व तपन मई की तरह फिर बढ़ गई है। उदयपुर में तापमान करीब 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जो कि दो साल बाद जून माह का सर्वाधिक तापमान है।
रात का पारा भी 26 डिग्री पर
शनिवार सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। बादलों के कारण उमस व गर्मी और बढ़ गई। धूप और छांव का खेल शाम होने तक चलता रहा। शाम होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन हवाओं में गर्माहट बरकरार रही। मौसम विभाग डबोक के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो कि दो साल का सर्वाधिक है। इससे पहले वर्ष 2021 के जून माह में अधिकतम तापमान 37.4 और वर्ष 2020 में 39.4 डिग्री से. दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री से. दर्ज हुआ। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, 26 जून तक दक्षिणी राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष सभी संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 27 जून को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसून को आगे बढ़ाने वाला कम दबाव या परिसंचरण तंत्र नहीं बनने की वजह से मानसून आगे नहीं बढ पा रहा है। इसी कारण मानसून तय समय के तीन-चार दिन बाद प्रदेश में एंट्री करेगा।
पिछले कुछ दिनों का अधिकतम तापमान
25 जून - 40.424 जून - 39.6
23 जून - 36.622 जून - 38.0
21 जून - 36.4
Published on:
26 Jun 2022 12:03 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
