उद्घाटन अवसर पर मंगलवार को मुख्य अतिथि पान बहार के सीनियर आरएसएम बृजेश सिंह, एएसई कमल भाटी, सेल्स ऑफिसर नरेश साहू, प्रिंस एंटरप्राइजेज के घनश्याम बिरला, पलाश बिरला व ललिता बिरला और टी वैली के अंश ने डांडिया महोत्सव का आगाज मां दुर्गा की आरती के साथ किया। इस अवसर पर पत्रिका डीजीएम अरुण शाह व ब्रांच मैनेजर प्रिंस प्रजापत भी मौजूद रहे। डांडिया महोत्सव का मेन अट्रेक्शन एलईडी स्टेज था। वहीं, गुजराती पारम्परिक गीतों के साथ बॉलीवुड फ्यूजन भी जोश भरने वाले रहे।