16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्वारा पाती विसर्जन के साथ हुआ शारदीय नवरात्र का समापन, अंतिम दिन विभिन्न शक्तिपीठो पर हुए विविध धार्मिक आयोजन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
bhatewar

ज्वारा पाती विसर्जन के साथ हुआ शारदीय नवरात्र का समापन, अंतिम दिन विभिन्न शक्तिपीठो पर हुए विविध धार्मिक आयोजन

हेमन्त आमेटा/ भटेवर. उदयपुर के भटेवर एवं आस-पास के विभिन्न गांवो व कसबो के प्रमुख शक्तिपीठो पर जवारों पाती विसर्जन के साथ नाैै दिवसीय नवरात्री महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान भटेवर के प्रमुख शक्तिपीठ एलवा माता, चामुंडा माता, मेघा माता, कालिका माता, ओड़ा माता, अम्बा माता मंदिरों पर नवरात्री के अंतिम दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को आकर्षक श्रृंगारित किया गया। नवरात्री समापन कार्यक्रम पर जवारों-पाती की शौभायात्रा निकाली गई। यह शौभायात्रा कसबे के ओड़ा माता मंदिर से शुरू होकर पीपल चौक ब्रह्मपुरी मोहल्ला, थम्बवाड़ा, गमेती बस्ती, धर्मराज जी स्थानक होते हुए मुख्य मंदिर चामुंडा माता मंदिर परिसर पहुची। यहां पर कसबे के वरिष्ठ नागरिक, पंच पटेलो की मौजूदगी में चामुंडा माता को विभिन्न पूजन सामग्री, भेंट का चढ़ावा अर्पित करते हुए पूजा अर्चना व आरती की गई। इसके बाद परम्परा के अनुसार पंच-पटेलो द्वारा माता जी को सिंदूर का भोग लगाया गया। इसके बाद पुनः शौभायात्रा पुराना चौराहा बस स्टैंड होते हुए कसबे के प्रमुख जल स्त्रोत आमलिया तालाब पहुंंची। यहां पर शुभ मुहूर्त में विधिवत जल में जवारों-पाती का विसर्जन किया गया। इस शौभायात्रा के दौरान कस्‍बे के युवाओं ने नैजा गुमाते हुए विभिन्न कार्यक्रमो में अपनी कला का प्रदर्शन किया जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।