
राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की संरचना तैयार करते हुए।
मुकेश हिंगड़
उदयपुर. कोविड-19 की दूसरी और खासकर तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मारामारी की तस्वीरें आपके जेहन में है। मारामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए विशेष विमान से पूर्ति तक की गई लेकिन फिर भी हालात खराब थे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अब उदयपुर संभाग में 6 नए प्लांट केन्द्र सरकार बना रही है जिनमें 1000 लीटर प्रति मिनिट क्षमता का जनरेशन प्लांट होगा और इसको बनाने का जिम्मा नेशनल हाइवे प्राधिकरण को दिया गया है, संरचना तैयार होने के बाद सयंत्र डीआरडीए स्थापित करेगा।
प्रधानमंत्री केयर फंड से तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसी सोच से पूरे प्रदेश में 51 जिसमें उदयपुर संभाग में 6 जनरेशन प्लांट है। केन्द्र सरकार का जोर है कि यह कार्य तेजी से हो इसके लिए सरकार ने नेशनल हाइवे को जिम्मा दिया। संभाग के लिए एनएचआई की उदयपुर इकाई ने इन जनरेशन प्लांट को तैयार करने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।
हाइवे प्राधिकरण उदयपुर ने ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के सिविल संरचना का निमार्ण कार्य उदयपुर-रतनपुर-शामलाजी रा.रा.-8 के छह लेनीकरण के लिए नियुक्त आई.आर.बी. इंन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपर से काम शुरू करवा दिया है।
स्टोरेज टैंक पर निर्भरता कम होगी
इन हॉस्पिटलों में ही ऑक्सीजन का उत्पादन कर आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सकेगी। केन्द्र का उदेश्य है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन केन्द्र स्थापित कर ऑक्सीजन सिलेन्डर, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक आदि पर निर्भरता कम की जा सकेगी।
संभाग में यहां बनेंगे जनरेशन प्लांट
1. एम.बी. हॉस्पिटल, उदयपुर
2. एस.एस.बी.सेटेलाइट हॉस्पिटल-चांदपोल, उदयपुर
3. जनाना हॉस्पिटल, उदयपुर
4. जिला हॉस्पिटल, डूंगरपुर
5. मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर
6. सब-डिविजनल हॉस्पिटल, नाथद्वारा-राजसमंद
तेजी से तैयार कर देंगे संरचना
केन्द्र सरकार ने जो यह बड़ा टॉस्क दिया है उस पर हमने तत्काल कार्य शुरू करवा दिया है। पूरी गुणवत्ता के साथ जल्दी से ये सिविल संरचना पूरी कर देंगे। बाद में सभी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से संयत्र स्थापित किया जाएगा और फिर संबंधित अस्पतालों को सुर्पुद किया जाएगा।
- लोकेश सिंह राजपुरोहित, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, नेशनल हाइवे उदयपुर युनिट
Updated on:
21 Jul 2021 11:38 am
Published on:
21 Jul 2021 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
