
भटेवर. ग्राम पंचायत भटेवर में स्थित राशन सेंटर ए की दुकान पर अनाज वितरण के दौरान पोश मशीन में नेटवर्क नहीं आने से कई उपभोक्ता राशन से वंचित रह गए। इसके चलते ग्रामीणों के फिंगर नहीं मिलने से दुकान के बाहर उपभोक्ता की भीड़ रही। जिस पर ग्रामीणों ने डीलर को खरी खोटी सुनाई। राशन डीलर परसराम अहीर ने बताया कि पोश मशीन में कई दिनों से नेटवर्क नहीं आने से अनाज वितरण में समस्या हो रही हैं।
इस समस्या से विभाग को भी अवगत कराया गया हैं। इधर, राशन नियोजक संघ के तहसील अध्यक्ष विजय प्रकाश बडाला ने बताया कि पोश मशीन में सॉफ्टवेयर चैंज होने से वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में राशन की दुकानों पर नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या बनी हुई हैं। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया हैं। विभाग द्वारा शीघ्र ही मशीनों में आ रही समस्याओं को दुरस्त करवाया जाएगा।
READ MORE: जाहनवी और ईशान का दिल धड़कने लगा उदयपुर में, बेटी को बूस्ट करने श्रीदेवी भी पहुंची सेट पर
लसाडिय़ा. भरेव पंचायत के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी के प्रतिनिधि बनवारीलाल सैनी को कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया। नपानिया व रेलवाड़ा के ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। बताया कि 2-3 माह से राशन नहीं मिला है। पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर चक्कर कटवाए जा रहे हैं। डीलर पर सामग्री की कालाबाजारी के आरोप भी लगाए।
झाड़ोल. उपखण्ड क्षेत्र के कई राशन डीलरों ने उपभोक्ता पखवाड़ा के दौरान राशन वितरण शुरू ही नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद फलासिया सेन्टर बी से राशन वितरण हुआ ही नहीं। डीलर मनमर्जी से दुकान खोलता है। दूसरी ओर, खाखड ए सेंटर पर भी ऐसे ही हाल हैं। शिकायत पर सरपंच नवलीदेवी ने निरीक्षण कर डीलर को फटकार भी लगाई। उधर, प्रवर्तन अधिकारी विजयसिंह का कहना है कि सभी डीलर्स को गेहूं का आवंटन कर दिया है। वितरण नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
वंचितों को दिसंबर में मिलेगा नवंबर का गेहूं
फलासिया. सोम पंचायत क्षेत्र के करेल राशन वितरण केन्द्र पर अंतिम समय में पहुंचा गेहूं नेटवर्क नहीं होने से नहीं बंट पाया। अब महीने बदलने से उपभोक्ता नवंबर के गेहूं से वंचित होने से चिंताग्रस्त है। सरपंच की शिकायत पर झाड़ोल एसडीओ ने सबको गेहूं दिलवाने का आश्वासन दिया है। सरपंच शंभूलाल ने बताया कि करेल केन्द्र पर मंगलवार दोपहर को ही नवंबर का गेहूं रसद विभाग ने पहुंचाया था। डीलर ने वितरण प्रारंभ भी किया।
शाम तक पांच क्विंटल गेहूं वितरित कर दिया गया। पखवाड़ा बदलने के भय से बुधवार को करीब 60 क्विंटल का वितरण हुआ। गुरुवार सुबह से पीओएस मशीन में नेटवर्क नहीं आने से वितरण नहीं हो पाया। शुक्रवार से पखवाड़ा बदल जाने की चिंता में रात 10 बजे तक सौ से ज्यादा ग्रामीण मौके पर जमे रहे, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी। इस पर उपखंड प्रशासन को जानकारी दी गई। एसडीओ कर्पूर शंकर मान ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने सर्वर में समस्या के कारण सब तरफ ऐसे ही हालात की बात स्वीकार करते हुए नवंबर का गेहूं वितरण करवाने का आश्वासन दिया है।
पैदल आए उपभोक्ता, मिली मायूसी
ग्राम पंचायत भटेवर के खालातोड़, खोखरवास सहित उण्डीतलाई के उपभोक्ता लगभग दो से तीन किलोमीटर दूरी तय कर पैदल राशन लेने आते हैं, लेकिन नेटवर्क नहीं आने से पुन: बैरंग लौटना पड़ता हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि अपने घरों से राशन के लिए पैदल आने के बावजूद भी घण्टों कतार में लगे रहते हैं। उसके बाद भी अनाज नहीं मिलता हैं। जिसके चलते राशन की दुकान पर भटकने को मजबूर हैं, जो कि एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
Published on:
02 Dec 2017 12:56 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
