6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में अफसरों ने किया यह काम जिससे बारातियों में मचा हड़कंप

patrika.com/rajsthan news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jasraj Ojha

•

Updated: 10 Dec 2020, 1:04 AM IST

उदयपुर में अफसरों ने किया यह काम जिससे बारातियों में मचा हड़कंप

उदयपुर में अफसरों ने किया यह काम जिससे बारातियों में मचा हड़कंप

सलूंबर ( उदयपुर). कोरोनाकाल में हो रही शादियों में ज्यादा मेहमान बुलाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब अधिकारी खुद मेहमान बनकर शादी में पहुंच गए। उन्होंने मौके पर भीड़ को देख लिया और जुर्माना कर दिया। सलूबंर प्रशासन की टीम जब क्षेत्र में हो रही शादियों में पहुंची तो खलबली मच गई। टीम ने देखा कि न तो किसी ने मास्क लगा रखा था और न ही सेनेटाइजर की व्यवस्था थी। शादी-समारोह में सोशल डिस्टेसिंग की पालना भी नजर नहीं आई। एेसे में प्रशासन ने सभी पर करीब ८० हजार रुपए जुर्माना कर दिया।उपखंड अधिकारी मणिलाल तीरगर के नेतृत्व में विकास अधिकारी विशाल सीपा एवं नायब तहसीलदार श्याम सिंह चारण के गठित प्रशासनिक दल ने भगवान लाल रायकिया परिवार एवं दिनेश हुक्मीचंद जैन के परिवार की ओर से नगर में बैंड बाजों के साथ निकाली जा रही दोनों बिंदोली में गए। यहां कोविड-१९ की गाइडलाइन की अवहेलना पाई। इसके बाद कमलेश सोहनलाल जैन के परिवार के शादी समारोह में देखा कि 100 से अधिक लोग थे। इनमें प्रत्येक आयोजन पर 25 हजार जुर्माना राशि के अनुसार तीन परिवार को मिलाकर 75 हजार राशि का जुर्माना लगाया। डाल गांव में सोहनलाल कालू लाल चौधरी के घर शादी समारोह में एकत्रित लोगों के मुंह पर मास्क नहीं होना तथा मौके पर सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं होने 5 हजार राशि का जुर्माना लगाया। इनसे प्रशासक दल ने देर रात तक कार्रवाई कर 80 हजार जुर्माना राशि वसूल की। सेरिया गांव में रामजी पांचावत के यहां पर हो रही शादी-समारोह में मेहमानों के मास्क नहीं लगाने पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया।
-----
बिना मास्क काट रहा था बाल तो लगा जुर्माना
प्रशासनिक टीम ने देखा कि संतोष पुत्र प्रकाश अपनी दुकान पर बिना मास्क लगाए बाल काट रहा था। इस पर टीम ने पांच सौ रुपए का जुर्माना किया है।
------
शंका न हो इसलिए बन गए मेहमान
तीनों प्रशासनिक अधिकारी किसी को शंका ना हो इसलिए तैयार होकर पैदल ही शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए विवाह समारोह में पहुंच गए। उन्होंने सबसे अभिवादन कर मेहमानों को गिनना शुरु किया और सौ से अधिक लोग एकत्रित होने तथा कोविड-19 गाइडलाइन की पालना न करने पर जुर्माना राशि लगाकर जुर्माना वसूल किया।