18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करंट की चपेट में आने से पैंथर जोड़े की मौत

रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर पर करंट की चपेट में आने से पैंथर का जोड़ा काल का ग्रास बन गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Panther jumps on transformer in search of prey, dies of electrocution

करंट की चपेट में आने से पैंथर जोड़े की मौत

उदयपुर . रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर पर करंट की चपेट में आने से पैंथर का जोड़ा काल का ग्रास बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में एक स्टोन फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर पर दो पैंथर मृत पड़े हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। ट्रांसफार्मर पर मादा और नर पैंथर मृत पड़ा था। दोनों की उम्र करीब 7 से 8 साल बताई गई है। वनकर्मियों की टीम ने दोनों शव का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद रेंज परिसर में अंतिम संस्कार किया गया।

शेखावत ने बताया कि पोस्टमार्टम में दोनों की मौत सुबह 6 बजे के आसपास होना ज्ञात हुआ। माना जा रहा है कि पहले मादा करंट की चपेट में आई। इसके बाद उसके पीछे आया नर भी करंट की चपेट में आ गया। नर की कद काठी काफी शानदार थी। ऐसे पैंथर बहुत कम ही दिखाई देते हैं।