2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में बेखौफ घूम रहा पैैंथर का कुनबा, दहशत में आए लोग

बेखौफ पेंथर का कुनबा, दहशत में लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

chandan deora

•

Updated: 12 Oct 2019, 6:04 PM IST

panther attack

उदयपुर में पैंथर से लोगेां में दशहत File Picture

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर. शहर के आसपास आबादी क्षेत्र में पैैंथर की चहलकदमी कई बार देखने को मिल रही है। इस बार बेदला शिकारबाड़ी रोड़ पर पैैंथर का कुनबा बेखौफ होकर पहाड़ी चट्टानों पर घूूमते हुए नजर आ रहा है। इस पैैंथर कुनबे को देखकर आसपास के ग्रामीण और मार्बल फैक्ट्रि‍यों में काम करने वाले दहशत में हैंं। शुक्रवार शाम को तीन पैैंथर एक साथ शिकारबाड़ी रोड़ से सटी पहाड़ी पर नजर आए इस पर एक श्रमिक ने उनका वीडियो बना लिया। पैैंथर चट्टान पर अलग अलग जगह बैठे हैंं। सुखेर निवासी महेन्द्रसिंह भागरोत ने बताया कि यह पैैंथर शाम होते ही आसपास की फैक्ट्रियों ओर गांव की तरफ बढ़ते हैंं। अब तक इन्होंने किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन कई बार श्वान और मवेशियों का शिकार कर देते हैंं। आपको बता दें की बेदला क्षेत्र की इन पहाडिय़ों पर राज-दरबारों के समय की कई ओदियां(शिकारगाह) बनी हुई हैंं। ऐसे में इस इलाके से लेकर चिरवा तक के पहाड़ों में काफी पैैंथर और वन्यजीव विचरण करते रहते हैंं।