6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Mega Trade Fair : अब सिर्फ तीन दिन और तो फ‍िर ये मौका हाथ से जाने मत दीज‍िए और चले आइए यहां..

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
patrika mega trade fair

अब सिर्फ तीन दिन और

राकेश शर्मा राजदीप/ उदयपुर. फतह स्कूल खेल मैदान पर राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में चल रहे मेगा ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए नए जमाने की स्टेशनरी, आकर्षक खिलौने, रेडिमेड गारमेंट्स, रंग-बिरंगी ज्ञानवर्धक किताबें और मौज-मस्ती के लिए झूले लगे हैं। वहीं, गृहिणियों के लिए गृहसज्जा सामग्री, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, आचार-मुरब्बे, मसाले-पापड़-नमकीन की विस्तृत श्‍ाृृंखला भी उपलब्ध है। इसी तरह, पुरुषों के लिए इलेक्ट्रोनिक आयटम्स के अलावा ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री से जुड़ी लेटेस्ट जानकारियों का अनूठा संसार रचा गया है। शहरवासी यहां रोजाना दोपहर 2 से रात 10 बजे तक अपनी रुचि और जरूरत मुताबिक उपयोगी सामग्री उचित मूल्यों पर खरीद रहे हैं।

खास आकर्षण बने पत्रिका प्रकाशन

मेले में राजस्थान पत्रिका प्रकाशन की स्टॉल नंबर-३ पर बच्चों के लिए कहानियां, पहेलियां, कम्प्यूटर, वैदिक गणित, हिन्दी व्याकरण, मैनेजमेंट और कॅरियर संबंधित पुस्तकों सहित युवतियों और महिलाओं के लिए व्रत-त्योहार, शाकाहारी व्यंजन, मेहंदी, दादी की रसोई, वैवाहिक मांगलिक गीत तथा स्वास्थ्य की पुस्तकों के साथ राजस्थान पत्रिका के प्रमुख सम्पादक गुलाब कोठारी द्वारा लिखित मानस, वेद वैज्ञानिक दृष्टि, पथराती सौम्या, शारीरिक विज्ञानम्, ब्रह्म विज्ञान, फोटो पत्रकारिता, न्यूज फोटोग्राफी, मैं ही राधा, मैं ही कृष्ण, कृष्ण तत्व की वैज्ञानिकता, गहने क्यों पहनें, राजस्थान की शिल्प कला, रंगाई-छपाई के अलावा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तक पत्रिका इयर बुक-2018 जैसी अनेक पुस्तकें २० प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध है।

READ MORE : video : काेेर्ट के आदेश पर उदयपुर ज‍िला कलक्टर की कुर्सी की कुर्क.. इस कारण से सुनाया ये बड़ा फैसला

इसी तरह, मेले में एक साथ आठ पुस्तकों की खरीद पर कुल २५ प्रतिशत छूट तथा स्कूल और लाइब्रेरी के लिए खरीद पर खास छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

पारिवारिक मनोरंजन का पूरा इंतजाम

एलआईसी की सहभागिता से चल रहे खरीदारी और ज्ञान के इस महामेले में कई प्रकार के मनोरंजक झूले और फूड कॉर्नर में लजीज व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मौसम के मिजाज के मद्देनजर हर बार की तरह विशाल कवर्ड डोम की सुरक्षा तथा मौसम के हिसाब से गर्म पकौड़े और भुट्टे मेलार्थियों को खूब भा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए 9982473736 पर सम्पर्क किया जा सकता है।