
सच है, सीखने की कोई उम्र नहीं होती..
राकेश शर्मा 'राजदीप' / उदयपुर . बहुत बार लोग किसी काम को इसलिए नहीं करते क्योंकि वे सोचते हैं 'लोग क्या कहेंगे?’ ...तो कई बार यह सोचकर बैठ जाते हैं कि अब इस उम्र में सीखकर क्या करेंगे? लेकिन पाई समर कैंप सात-आठ बरस से लेकर साठ बरस तक के बच्चे विभिन्न कोर्स का हिस्सा बने हैं। वे सभी कहते हैं सीखने में उम्र कहां बाधक होती है...?
दरअसल, एक ओर जहां कुछ लोग समय न मिलने का बहाना कर अवसर हाथ से जाने देते हैं। वहीं दूसरी ओर मस्ती की इस पाठशाला में कुछ प्रतिभागी 3 से 5 कोर्सेज में पंजीयन कराकर छुट्टियों का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इनमें कई तो ऐसे भी हैं जो कॉल सेंटर पर जॉब करते हैं। वे बताते हैं कि 'पहले देर रात तक जागने पर देरी से उठते थे। लेकिन, अब समय का सदुपयोग करने का ठानकर जल्दी उठ जाते हैं।’
बीएन पब्लिक स्कूल में पत्रिका इन एजुकेशन और कैंप संयोजक अर्थ डायग्नोस्टिक्स, शार्प प्लानेट, इमेज सूत्र और नालंदा स्किलविंग्स (जनक्रांति समिति) की ओर से चल रहे पाई समर कैम्प के तहत सोमवार से ज्योतिष व हस्तरेखा विज्ञान, पेंटिंग के अलावा इंटरव्यू हैंडलिंग स्किल जैसे नए कोर्स आरंभ हो गए।
आज से आरंभ होंगे ये कोर्सेज
मंगलवार से फोटोग्राफी बेसिक, पत्रकारिता, रैकी, क्रिएटिव मेडिटेशन, गिफ्ट रेपिंग, इंटीरियर डिजाइन, मेहंदी, ढोलक, साइबर सिक्योरिटी, हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, फ्रेंच, एनीमेशन, सॉफ्टटॉय मेकिंग, ग्राफिक डिजाइन तथा फिल्म मेकिंग जैसे कोर्सेज की शुरुआत होगी।
रजिस्ट्रेशन के विकल्प खुले
हालांकि, पाई समर कैंप में तीसरे चरण के कोर्स आरंभ हो चुके हैं। उसके बावजूद शहरवासियों के लिए ऑन लाइन तथा ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा पूर्ववत जारी है। पाई समर कैम्प का हिस्सा बनकर हर कोई छुट्टियों के समय के उपयोग के साथ व्यक्तित्व में निखार ला सकता है। इसके लिए आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन सुविधा के अलावा पीआईई.पत्रिका.कॉम पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9413218266, 9928879279 सम्पर्क कर सकते हैं।
Published on:
21 May 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
