15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : जो कुछ हूं इंडियन आइडल की वजह से : प्रियंका नेगी

इंडियन आइडल 4 फाइनलिस्ट व प्लेबैक सिंगर प्रियंका नेगी से बातचीत

2 min read
Google source verification
 Priyanka Negi

VIDEO : जो कुछ हूं इंडियन आइडल की वजह से : प्रियंका नेगी

मधुलिका सिंह/उदयपुर. अब तक 1500 से ज्यादा स्टेज शो कर चुकी इंडियन आइडल 4 फाइनलिस्ट प्रियंका नेगी कहती हैं, आज जो कुछ हूं वो इंडियन आइडल की वजह से। यह ऐसा प्लेटफार्म है जहां से मेरी सिंगिंग को पहचान मिली। अब इंडियन आइडल से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हूं। नया साल मेरे लिए लकी है क्योंकि इस साल मेरे दो गाने रिलीज हुए हैं। एक फिल्म 72 घंटे का तुम बेपनाह.. और दूसरा फिल्म खमियाजा का तू जिंदगी का चेहरा.. है। जल्द ही मेरे और भी गाने आएंगे।

अब प्लेबैक पर फोकस
उदयपुर में एक निजी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आईं प्रियंका ने बताया कि वे देहरादून से हैं। पढ़ाई दिल्ली में हुई और कॅरियर बनाने के लिए मुंबई आ गई। इंडियन आइडल के पहले सीजन से ही उन्होंने इस शो में जाने का सोच लिया था। इंडियन आइडल 3 में पार्टिसिपेट किया लेकिन ज्यादा आगे नहीं जा पाईं। तब ये तय कर लिया कि इसी शो में वापस आना है और कुछ कर के दिखाना है। प्रियंका बताती हैं, पहले बिना ट्रेनिंग के गई थी अब की बार पूरी ट्रेनिंग ली। फिर इंडियन आइडल-4 में वापस पहुंची और फाइनलिस्ट बनने तक का सफर तय किया। इसके बाद चीन में एशियन वेव कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। यहां पायनियर ऑफ इंडिया का खिताब जीता। यहीं से जिंदगी भी बदल गई। अब तक 1500 से ज्यादा स्टेज शोज किए हैं। कुछ सालों से प्लेबैक सिंगिंग पर फोकस है।

पुराने गानों की अलग ही बात
पुराने गानों को रीमिक्स कर नया वर्जन देने के सवाल पर प्रियंका ने कहा, मुझे पुराने गाने हमेशा से पसंद हैं। उनकी बात कुछ अलग ही है। आजकल रीमिक्स का दौर है। ऐसे में रीमिक्स वर्जन बन रहे हैं। इसमें कुछ नेगेटिव व पॉजिटिव दोनों ही बातें हैं। कुछ लोग पुराना गाने के एक नए अंदाज को पसंद करते हैं तो कुछ पसंद नहीं करते हैं। ये अपनी-अपनी पसंद पर निर्भर करता है। उदयपुर के बारे में उन्होंने कहा कि यहां कई बार वे आ चुकी हैं और दो गानों के वीडियोज यहां शूट हुए हैं। बहुत ही खूबसूरत शहर है।


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग