
PM Narendra Modi
उदयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर की वॉल सिटी की सूरत बदलने के लिए जयपुर में 537 करोड़ रुपए के कार्य का शिलान्यास कर सकते हैं। शिलान्यास मोदी ही करेंगे यह तय हो चुका है, लेकिन अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। पीएम की राजस्थान यात्रा के दौरान इन कार्यों का शिलान्यास करने का पीएमओ को प्रस्ताव भेजा है। निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी तैयारी में जुटे हैं।
महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के अनुसार गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की सहमति से मोदी से इस कार्य के शिलान्यास का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ सिहाग के अनुसार वॉल सिटी के समुचित विकास के लिए 537 करोड़ रुपए का संयुक्त टेंडर तय हुआ है। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से वॉल सिटी में इन बड़े कार्य के लिए एनएनटी कंपनी से अनुबंध और अन्य प्रक्रिया पहले ही पूरी कर दी है। पहले इस कार्य को 25 जून के आसपास शुरू करने की तैयारी थी लेकिन शहर में वार्ड 46 में उप चुनाव के चलते इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
वॉल सिटी में शुरू होंगे ये कार्य
चौबीस घंटे जलापूर्ति
बिजली व टेलीफोन के तार भूमिगत
सभी केबल्स के लिए डक्ट बिछाने का कार्य
सीवरेज सिस्टम स्थापित करना।
सडक़ों का सुधार
READ MORE: जगन्नाथ स्वामी को 108 घड़ों से स्नान
उदयपुर. हिरण मगरी सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ धाम में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी को विशेष अनुष्ठान के तहत 108 घड़ों से स्नान कराया गया। अब वह 15 दिन के लिए विश्रामकाल में रहेंगे। इसके बाद ही धर्मप्रेमियों को उनके दर्शन हो सकेंगे। इससे पहले भगवान को विशेष प्रक्रियाओं के बाद वल्कल वस्त्र धारण करा स्वर्ण सिंहासन पर बिराजमान कराया गया। इस अवसर पर महिला समिति और इस्कान समूह ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। धाम के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमावत, अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भाटी, हरीश राजानी, दिनेश मकवाना, शिवसिंह सोलंकी, गिरिश शर्मा, हरीश तोषनीवाल, गोपाल सैनी, दिनेश चैराणी सहित अन्य लोगों ने भगवान को कलश से स्नान कराया।
Updated on:
29 Jun 2018, 10:33 AM IST
Published on:
29 Jun 2018, 10:05 AM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.