
पुलिस ने पकड़ी नशे की खेफ
उदयपुर जिले के फलासिया पुलिस टीम द्वारा एक सप्ताह में दूसरी बार बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 42 किलोग्राम अवैध गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
फलासिया थानाधिकारी प्रभूलाल मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के लिए सर्कल बोर्डर गरणवास भामटी पहुंचे। भामटी स्कूल से करीब 100 मीटर आगे भामटी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति खड़ा मिला जिसके पास प्लास्टिक के दो कट्टे थे जिसमे कोई पदार्थ भरा हुआ था।
पुलिस जाप्ता देखकर व्यक्ति भागने लगा लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नकालाल (40) पुत्र दिताराम सागिया निवासी उपली भामटी बताया। पुलिस ने कट्टों के बारे में पूछा तो वह संतोषप्रद जबाव नहीं दे सका। पुलिस ने कट्टों की तलाशी ली तो 42 किलो अवैध गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर नकालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार अनुसंधान झाड़ोल थानाधिकारी भरतङ्क्षसह राजपुरोहित को सौंपा।
गुजरात में बेचने की फिराक में था
42 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार नकालाल सागिया अपने खेतों में गांजा की खेती कर फसल पकने पर गुजरात में बेचने के लिए शनिवार को कट्टे लेकर साधन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई कर नकालाल के कब्जे से भारी मात्रा मे गांजा जब्त किया। जब्त किए गए गांजे कि अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
सड़क हादसे में दस साल के भतीजे की मौत, चाचा घायल
अदवास. सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद पुलिस चौकी के अंतर्गत जावद-सेमाल रोड पर मंगरा थोड़ी के निकट शुक्रवार रात को बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरने से भतीजे की मौत हो गई। वहीं चाचा घायल हो गया। जावद पुलिस चौकी के कांस्टेबल कैलाश कुमार मेघवाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे मिन्दुडा़ मंगरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र फुलाजी मीणा अपने चाचा नरेश के साथ बाइक से सेमाल की तरफ से अपने घर जा रहे था। इस दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे चाचा-भतीजे सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से मुकेश के सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर अधिक खून बहने से मुकेश की हालत गंभीर हो गई। चाचा को हल्की चोटे आई। दोनों को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया जहां मुकेश ने दम तोड़ दिया। मृतक मुकेश के पिता फुलाजी मीणा ने सलूंबर थाने में मामला दर्ज कराया है। जावद-सेमाल मार्ग पर मंगरथोरी में ग्रामीणों ने अनधिकृत ब्रेकर बना रखे हैं। इन ब्रेकर पर दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।
Published on:
06 Mar 2022 01:32 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
