1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां इस्तीफे के 20 महीने बाद रिक्त घोषित किया पंचायत समिति सदस्य का पद

सलूंबर की सराड़ा पंचायत समिति में एक सदस्य के इस्तीफे के 20 माह बाद जिला प्रशासन ने सीट खाली घोषित की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Kanhaiya Lal Soni

•

Updated: 13 Jan 2018, 4:37 PM IST

resignation

सलूंबर. विधानसभा क्षेत्र की सराड़ा पंचायत समिति में एक सदस्य के इस्तीफे के 20 माह बाद जिला प्रशासन ने सीट खाली घोषित की है। पंचायती राज मंत्री के निर्देश पर जांच के बाद गुरुवार को आदेश जारी कर उक्त सदस्य को लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित बताते हुए पद के लिए अपात्र माना गया है।
जिला परिषद प्रशासन के अनुसार वार्ड नंबर 10 झाड़ोल के सदस्य विनोदकुमार सालवी को साधारण सभा की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर शिकायत मिली थी। जांच के बाद लेखा अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि सालवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाड़ोल में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में संविदा पर कार्यरत है। उसे पंचायती राज अधिनियम के तहत पद के लिए अपात्र तथा उक्त सीट को रिक्त माना गया है।

READ MORE : PATRIKA STING: यहां सर्द अंधेरी रात में हो रहा खून का गाेेेरखधंधा, खून के सौदागरों का ये गंदा सच देख‍िए video में

सराड़ा पंचायत समिति के नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र मीणा ने पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री से जयपुर में मुलाकात कर 18 महीने पहले (4 अप्रेल, 2016) सालवी के इस्तीफे की जानकारी दी थी। तत्कालीन बीडीओ को दिए इस्तीफे की कॉपी सीईओ को भी भेजी गई थी, जिसके बाद सालवी साधारण सभा की एक भी बैठक में नहीं आया। इसके बावजूद बीडीओ ने सदन में इसका कभी जिक्र नहीं किया। वार्ड 10 को रिक्त घोषित करना तो दूर, उप चुनाव करचाने की जरूरत भी आला अधिकारियों को नहीं दी गई। संपर्क पोर्टल पिछले साल 22 सितम्बर को की गई शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि बाद में हुई साधारण सभा की बैठक में सालवी की हाजिरी वाले कॉलम में हस्ताक्षर दर्शा दिए गए। शिकायत और आरोपों पर मंत्री ने सीईओ को जांच कर टिप्पणी के साथ रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था। सीईओ ने भी मामले में सराड़ा बीडीओ को दोषी मानते हुए 16 सीसीए की कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर व सरकार को रिपोर्ट भेजी थी।

आदेश जारी कर वार्ड 10 में पद रिक्त होने की घोषणा कर दी गई है।
अविचल चतुर्वेदी, सीईओ, जिला परिषद, उदयपुर