
प्रियंका गांधी के लिए यहां गिनती के कांग्रेसी, बाद में आपस में उलझे
मुकेश हिंगड़ /उदयपुर. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कांग्रेसी पार्टी के प्रति कितने समर्पित है इसका उदाहरण दिखने को मिला शनिवार को। मौका था कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस की ओर से गिरफ्तारी करने पर ज्ञापन देने का। कलक्टरी पर गिनती के कांग्रेसी पहुंचे जबकि डीसीसी के पदाधिकारियों की संख्या ही 1०० पार है।
असल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय किया, उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन तो नहीं कर सकी लेकिन यहां ज्ञापन देकर विरोध जताया। ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस कलक्टरी पहुुंचे तब लगा कि यह तो गिनती के लोग ही है लेकिन राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त कलक्टर (शहर) संजय कुमार को ज्ञापन दिया तब गिनती के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे। बता दे कि शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी ही १२५ के करीब है लेकिन प्रियंका के लिए मैदान में मुठ्ठी भर पदाधिकारी आए। इस दौरान पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. मधुसूदन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, अरूण टांक, गणेश डागलिया, मोहसिन खान, मोहनलाल शर्मा, मोहम्मद अयूब, जयप्रकाश निमावत, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, विनोद जैन, विकास कच्छारा, लवन मुर्डिया आदि उपस्थित थे।
--
जल्दबाजी में उलझे कांग्रेसी
ज्ञापन देने के लिए जो समय तय किया उसमें थोड़ा इंतजार किए ही ज्ञापन देने को लेकर कांग्रेसी उलझ गए। कांग्रेस नेता आपस में एक-दूसरे का विरोध करने लगे और कहा कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय नेता है, ऐसे में उनके लिए ज्ञापन देने के लिए २०० से ३०० लोग तो हो, विरोध के बीच जो मुठ्ठी भर लोग थे उन्होंने ज्ञापन दे दिया।
Published on:
21 Jul 2019 03:11 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
