17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाए

मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शंटिंग मेले का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Provide resources for passengers to travel safely

यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाए

मावली. (उदयपुर). मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्रात: 8 बजे शंटिंग मेले का आयोजन किया गया। संरक्षित एवं सुरक्षित गाड़ी संचालन से संबंधित एवं शंटिंग नियमों के संदर्भ में शंटिंग मेले का आयोजन किया गया। इसमें विशेष अतिथि के रूप में अजमेर मंडल के सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, संरक्षा सलाहकार यातायात धर्मवीर सिंह एवं संरक्षा सलाहकार (यांत्रिक) संजीव वर्मा मौजूद रहे। मावली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक शरद चंद्र पुरोहित एवं परिवहन निरीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मावली जंक्शन के समस्त स्टेशन मास्टर एवं पॉइंट्स मैन कर्मचारियों ने वाद संवाद के साथ नियमों की जानकारी प्राप्त की। जिससे भविष्य में होने वाली किसी भी असामान्य घटना या दुर्घटना आदि को बचाया जा सके। साथ ही रेलवे को होने वाली राजस्व हानि को बचाते हुए एवं यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा का सुलभ संसाधन उपलब्ध कराया जाए। शंटिंग मेले में आयोजित सभा को अजमेर मंडल के नेतृत्व के साथ-साथ परिवहन निरीक्षक एवं स्टेशन अधीक्षक ने भी संबोधित किया।
मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार
कानोड़. जनता सेना राजस्थान के संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर की अनुशंसा पर मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र गांधी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी, रोड़ीलाल मोरवनिया, तेज शंकर पुरोहित, रमेश कुमार जारोली, भंवरलाल प्रजापत, महामंत्री मनोहर सिंह चौहान, कोमल कामरियां , मंत्री चन्द्रशेखर सुथार, रामनारायण लखारा, दिनेश कुमार प्रजापत, ललित कुमार सोनी, मांगीलाल लोहार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, संगठन मंत्री दिनेश कुमार सहलोत, भैरूलाल खटीक, राधेश्याम सोनी, चन्द्रप्रकाश कंठालिया , रमेश कुमार लखारा के अलावा सदस्यों मनोनयन किया गया ।