समारोह में अटल बिहारी वाजपेयी और सुंदर सिंह भंडारी को याद करते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए यह बात कही। मंच पर मौजूद उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इनको लगता होगा यार मैं तो एमपी हूं, तो होगा एमपी, उसका क्या है, कार्यकर्ता तो हो न। इस पर सांसद खड़े हुए और हाथ जोड़कर कटारिया के प्रति सम्मान व्यक्त किया। समारोह के दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे।