22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav Results Live Update : उदयपुर शहर विधानसभा सीट पर 14वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी 26179 से आगे

- शुरुआती राउंड में रही उतार-चढ़ाव की स्थिति

2 min read
Google source verification
Rajasthan Chunav Results Live Update : जानिए उदयपुर शहर विधानसभा सीट पर कौनसे राउंड में कौन आगे रहा

Rajasthan Chunav Results Live Update : जानिए उदयपुर शहर विधानसभा सीट पर कौनसे राउंड में कौन आगे रहा

उदयपुर. उदयपुर में 8 विधानसभा सीटों के लिए 73 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। मतगणना के विभिन्न चरणों के रुझान सामने आने के साथ ही प्रत्याशियों और पार्टियों से जुड़े लोगों की धड़कने भी बढ़ और घट रही है। उदयपुर शहर सीट पर पांच चरणों में भाजपा और कांग्रेस के बीच उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। इसके बाद भाजपा ने बढ़त बनाना शुरू किया जो 14वें राउंड तक जारी रही।
उदयपुर विधानसभा के पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ताराचंद जैन को 5291 मत मिले, इस राउंड में वे कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव वल्लभ 4552 मत ही प्राप्त कर सके। वे 739 मतों से पीछे चल रहे थे। इसी प्रकार दूसरे राउंड में भाजपा को 5259 मत मिले और कांग्रेस को 4633 मत ही मिले। दोनों राउंड की कुल गणना के अनुसार भाजपा कांग्रेस से 1365 मतों से आगे चल रही थी। इसी प्रकार तीसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 3460 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 7195 मत मिले। इस राउंड में कांग्रेस का प्रत्याशी आगे बढ़ गया और कुल 2370 मतों से बढ़त हासिल कर ली। चौथे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 6146 मत मिले और कांग्रेस के प्रत्याशी को 3784 मत ही मिले। इस राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई ऐसे में कांग्रेस मात्र 8 मतों से आगे रही। इसी प्रकार पांचवें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 5389 मत मिले और कांग्रेस के प्रत्याशी को 4499 मत ही मिले। ऐसे में इस राउंड में भाजपा के प्रत्याशी 882 मत से आगे निकल गए।
छठे राउंड में भाजपा को 6335 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को 2984 मत ही प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा के प्रत्याशी जैन कुल 4233 मतों से आगे हो गए। सातवें राउंड में भाजपा को 5522 मत मिले और कांग्रेस को 4244 मत मिले। इस राउंड में भाजपा ने 5511 मतों से बढ़त बना ली। आठवें राउंड में भाजपा को 6783 मत मिले और कांग्रेस को 3347 मत ही मिले। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी ने इस राउंड में कुल 8947 मतों से बढ़त बना ली। नौवें राउंड में भाजपा को 6752 मत मिले और कांग्रेस को 3166 मत मिले। इस राउंड में कुल 12533 मतों से भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। दसवें राउंड में भाजपा को 7471 मत मिले वहीं कांग्रेस को 2596 मत ही मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने कुल 17408 मतों से बढ़त बनाई। ग्यारहवें राउंड में भाजपा को 6512 मत मिले और कांग्रेस को 3325 मत ही मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने कुल 20595 मतों से बढ़त बना ली।
बारहवें राउंड में भाजपा को 6208 और कांग्रेस को 3209 मत मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 23534 मतों से बढ़त बनाई। इसी प्रकार तेरहवें राउंड में भाजपा को 5528 मत मिले और कांग्रेस को 4519 मत प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 24603 मतों से आगे रहे। इसी प्रकार 14वें राउंड में भाजपा को 4871 मत मिले और कांग्रेस को 3340 मत प्राप्त हुए। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 26179 मतों से आगे रहे।