6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : यहां सीएम की गौरव यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला जुटा व्यवस्थाएं सुधारने में, जनता को मिली फाैैरी राहत
Play video

video : यहां सीएम की गौरव यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला जुटा व्यवस्थाएं सुधारने में, जनता को मिली फाैैरी राहत

www.patrika.com/rajasthan-news  
Google source verification

हेमंत आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 10 अगस्त को प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर के प्रशासन के तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे हुए हैंं। इसका सबसे बड़ा असर सड़कों के सुधार के रूप में देखा जा रहा हैै। इसके तहत वल्लभनगर क्षेत्र मेंं नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे सहित विभिन्न सड़कों पर पेेवरीकरण से लेकर पेचवर्क करके सड़कों को सुधारा जा रहा हैै। इसके अलावा सड़कों के पास घने पेड़ोंं की टहनियों व झाड़ियों की साफ सफाई कर स्पीड ब्रेकरों व संकेतक बोर्ड पर रंग रोगन का कार्य जोरो शोरोंं से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरकार के सत्ता में आने के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद पहली बार गौरव यात्रा के बहाने कार्य रफ़्तार पकड़ रहा है। इससे पूर्व प्रशासन की उदासीनता के चलते सड़कों को लेकर महज खानापूर्ति का कार्य ही किया गया। कभी कभार तो बरसात का हवाला देकर के कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसी बीच सड़कों का सुधार भी हुआ तो वो क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा मामले को पुरजोर से उठाने, सड़क सुधारने की मांग करते हुए ज्ञापन देने एवं शिकायतेंं करने के बाद ही करवाया गया। इस बरसात के मौसम में भी सड़कों को सुधारा जा रहा हैै क्योंंकि वल्लभनगर क्षेत्र में सीएम की गौरव यात्रा प्रस्तावित जो हैैै। यह जनता के सामने एक दिखावे के रूप में देखा जा रहा हैैै। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा भी सड़कों पर झूलते तारोंं को ऊपर उठाकर सुव्यवस्थित करवाया जा रहा हैै। इसी तरह कई विभाग भी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हुए हैैं। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में सीएम राजे की गौरव यात्रा के नाम पर ही सही क्षेत्र की जनता को हल्की फुल्की राहत तो मिली पाई है।