
RSMSSB Exam Calendar 2024: लोकसभा चुनावों के कारण प्रदेश में आचार संहिता के कारण कई भर्ती परीक्षाएं अटकी पड़ी थी। लेकिन, अब लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। इसी माह से भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार 22 जून से 10 जनवरी तक 31 भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बोर्ड कई लंबित परीक्षा परिणाम भी घोषित करने में लगा है।
बोर्ड ने कैलेंडर में 31 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित की हैं। इनमें समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर का आयोजन 25 से 28 सितंबर तक होगा। वहीं, सी. सेकंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर तक होगी। कैलेंडर के अनुसार, पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 जून को करवाया जाएगा। कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा का 26,27 व 29 जून, पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई, कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड ढ्ढढ्ढ (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को करवाया जाएगा।
Updated on:
13 Jun 2024 11:58 am
Published on:
13 Jun 2024 11:58 am
