
Mahakumbh 2025 उदयपुर। रेलवे की ओर से महाकुंभ मेले 2025 के लिए उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 09609/09610, उदयपुर सिटी धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा रेलसेवा 1 ट्रिप चलाई जाएगी। इसके तहत गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 19 जनवरी, 2025 को दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 8.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहां से रात 9.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा धनबाद से 20 जनवरी, 2025 को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर मध्यरात्रि 1.30 बजे आगमन व 1.40 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 कोच होंगे।
Published on:
14 Nov 2024 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
