8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : ट्रेन से महिला यात्री हुई लापता, अजमेर से उदयपुर जा रही थी; भीलवाड़ा के बाद बर्थ पर नहीं मिली

Udaipur News : यात्रा के बीच ट्रेन से महिला यात्री लापता हो गई। पीहर जाने के लिए अजमेर से ट्रेन बैठी, भीलवाड़ा के बाद से बर्थ पर नहीं मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
train_passenger_missing.jpg

उदयपुर। एक महिला के बीच सफर में लापता होने की खबर सामने आई है। महिला अजमेर से उदयपुर जा रही थी, इसी बीच भीलवाड़ा के बाद वह ट्रेन में नजर नहीं आई। जानकारीे के मुताबिक, महिला जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी में अजमेर से उदयपुर जा रही थी। भीलवाड़ा स्टेशन के बाद सहयात्रियों ने भी उसे कोच में नहीं देखा। कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंतित परिवार ने जीआरपी थाने, अजमेर में गुमशुदगी दर्ज कराई।

लापता महिला अजमेर के वैशाली नगर, सागर विहार कॉलोनी निवासी संजय बोहरा की पत्नी रेखा बोहरा (44) है। रिपोर्ट में बताया कि उनका गृहनगर उदयपुर है। इसलिए वह 1 अप्रैल को उदयपुर जाने के लिए जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी से रवाना हुई। शाम करीब सवा चार बजे वह ट्रेन के कोच नंबर सी-1 की बर्थ नंबर 9 पर बैठी थी।

शाम करीब 7 बजे जब उसके पति ने उसे फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। इधर, जानकारी के बाद महिला का भाई ललित उदयपुर स्टेशन पहुंचा। जब ट्रेन उदयपुर स्टेशन पहुंची तो ललित ने बर्थ पर सिर्फ उनका सामान रखा हुआ पाया। जब परिजनों ने ट्रेन के ऑन ड्यूटी टीटीई से संपर्क किया तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई।

उन्होंने आसपास की बर्थ पर बैठे यात्रियों से संपर्क कर जानकारी जुटाई तो महिला सहयात्री ने बताया कि भीलवाड़ा स्टेशन के बाद से उन्हें ट्रेन में नहीं देखा गया है। ऐसे में परिवार वाले चिंतित हो गए। परिवार सहित उसके रिश्तेदारों ने अजमेर, भीलवाड़ा, मांडलगढ़, चित्तौड़गढ़, मावली, राणाप्रताप नगर और उदयपुर शहर के रेलवे स्टेशनों पर भी जांच कराई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जीआरपी उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : 4 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, बच्ची को देख सिहर उठा पिता