5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकारी व कार्मिक ड्यूटी ऑवर में गायब रहते या समय पर नहीं आते तो क्रॉस लगाए

पंचायतीराज विभाग ने जारी किए निर्देश, कई सरकारी विभागों में भी ऐसी ही शिकायतें कार्मिक नहीं मिलते

2 min read
Google source verification
Govt Order

Govt Order

मुकेश हिंगड़

उदयपुर. सरकारी विभागों में अधिकारी व कर्मचारी समय पर आए और तय अवधि में पूरी ड्यूटी करें इसके लिए राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने एक परिपत्र निकालकर सरकारी कार्यालयों में आने-जाने का समय और लंच टाइम आदि को लेकर निर्देश जारी किए है। वैसे ऐसे कई सरकारी कार्यालय है जिनमें कार्मिक तय समय पर नहीं पहुंचते है और कार्य करने के समय पर भी ऑफिस से निकल जाते है। इन सब शिकायतों के चलते विभाग ने सभी के लिए निर्देश जारी किए और इसकी पालना के लिए समय-सयम पर निरीक्षण के लिए भी कहा गया है। निदेशक डा. घनश्याम ने निकाले आदेश में कहा कि विभाग के किसी भी अनुभाग का संबंधित अधिकारियों की ओर से आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाएगा।

इतना साफ-साफ कहा निर्देशों में
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थिति का कार्यालय समय से 30 मिनट पूर्व कार्यालय समय पर ही जरूरी है
- जो अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में समय पर उपस्थित नहीं होंगे उनके नाम के आगे क्रोस लगा दिया जाएगा
- प्रत्येक क्रॉस के लिए आधे दिन का अवकाश काट लिया जाएगा
- यदि किसी के महीने में तीन बार क्रॉस लगेगा उसको आदतन विलम्ब से आने वाला माना जाएगा
- यदि कोई क्रॉस को मिटाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर देता है तो नियम विपरीत मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
- भोजनाकाल दोपहर 1.30 से 2 बजे तक ही रखे, इसके पहले व बाद में कार्यस्थल नहीं छोड़े
- कार्यालय समय के दौरान जिनको अन्यत्र जाना पड़े वे अपने आवागमन पंजिका में इंद्राज जरूर करें

कई विभागों में ऐसे ही स्थितियां
पंचायतीराज विभाग ने जो परिपत्र निकाला वैसी स्थितियां कई विभागों में है। सरकारी विभागों में कई कर्मचारी ऐसे है जो तय समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते और निर्धारित समय से पहले ऑफिस छोड़ देते है। इसके अलावा पूरे ड्यूटी ऑवर के बीच में ही निकल जाते भी है। पूर्व में जिले भर में हुए आकस्मिक निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीमें आई तब कई अनुपस्थित मिले थे

प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जिले में पूर्व में किए आकस्मिक निरीक्षण में बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, इधर जुलाई 2020 में नगर निगम के उप महापौर ने निगम में निरीक्षण किया था तब 40 से ज्यादा कर्मचारी अनुपस्थित मिले, इनमें से कई समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे।


पत्रिका व्यू....
दूसरे विभागों में भी हो आकस्मिक निरीक्षण

सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कार्मिकों के ड्यूटी ऑवर के दौरान नहीं मिलने की शिकायतें आम है। जनप्रतिनिधि से लेकर जनता इस तरह की शिकायतें करती रहती है। इनमें कई ऐसे भी है जो तय समय पर आते-जाते है और अपने जिम्मेदारी बंखूबी निभा भी रहे है। जो कार्मिक समय पर नहीं आते और समय से पहले चले जाते है उन पर नियंत्रण तो जरूरी है। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीमें तो काम करती ही है लेकिन संबंधित विभाग के जो मुखिया अधिकारी है वे तो समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करें और अनुपस्थित मिलने वालों पर कार्रवाई करें। सतत निगरानी के अच्छे परिणाम आते है।