21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व जिला प्रमुख मेघवाल, पूर्व प्रधान तख्तसिंह व महिला कांग्रेस अध्यक्ष चोर्डिया हारी

कांग्रेस के तीन पूर्व विधायक पंचायत समितियों में जीते

2 min read
Google source verification
सलूम्बर पंचायत समिति सदस्य जीत की खुशी में विधायक के साथ।

सलूम्बर पंचायत समिति सदस्य जीत की खुशी में विधायक के साथ।

उदयपुर. गांवों की जनता ने बड़े नेताओं को भी एक बार किनारे करते हुए उनको पसंद नहीं किया। जिला परिषद के चुनाव में पूर्व जिला प्रमुख से लेकर गिर्वा के पूर्व प्रधान चुनाव हार गए तो कांग्रेस के तीन विधायकों को जीताकर पंचायत समिति में भिजवा दिया। ये तीनों प्रधान के अव्वल दावेदार है। भाजपा में बड़े नेताओं में शांतिलाल मेघवाल, तख्तसिंह शक्तावत, सोनु अहारी तो कांग्रेस में सीमा चोर्डिया चुनाव हार गई।

ये जीते

- जिला परिषद वार्ड 25 से गोगुंदा के प्रधान भाजपा के पुष्कर तेली जीते, उनको गोगुंदा से लसाडिय़ा ले जाकर चुनाव लड़ाया गया।
- गिर्वा पंचायत समिति में कांग्रेस से उदयपुर ग्रामीण की पूर्व विधायक सज्जन कटारा जीती।
- सराड़ा से कांग्रेस की सलूंबर से पूर्व विधायक व सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा की पत्नी बसंतीदेवी मीणा जीती।
- जिला परिषद में वार्ड 8 से भाजपा देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार की बेटी ममता कुंवर पंवार जीती, वे प्रमुख की दावेदारों में है।
- मावली पंस. में कांग्रेस के पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी जीते।
- देहात कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष लालसिंह झाला के बेटे अभिमन्यु सिंह गोगुंदा प.स. से जीते।

ये हारे

- जिला परिषद वार्ड 37 पूर्व जिला प्रमुख भाजपा के शांतिलाल मेघवाल हार गए। उनको बम्बोरा क्षेत्र से मावली विस में लाकर लड़ाया।
- जिला परिषद वार्ड 14 से खेरवाड़ा के पूर्व विधायक नानालाल अहारी के बेटे व सुविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोनु अहारी हार गए।
- जिला परिषद वार्ड 16 से गिर्वा के पूर्व प्रधान तख्तसिंह शक्तावत हारे, उप जिला प्रमुख के दावदेार थे।
- जिला परिषद वार्ड 41 से देहात कांग्रेस की निवर्तमान महिला अध्यक्ष सीमा चोर्डिया हार गई।

ये खबरें भी पढ़े.....

उदयपुर में कांग्रेस हारी, न टिकट समय पर बांटे, न कोई कप्तान था

उदयपुर जिला प्रमुख : भाजपा में पांच दावेदार, पहला नाम देहात अध्यक्ष की बेटी ममता का