29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में 3 माह पूर्व हुए राकेश खटवानी हत्याकांड में अब आया ये नया मोड़ , जानें क्‍या हुआ

गोवर्धन विलास क्षेत्र में राकेश खटवानी हत्याकांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mohammed Iliyas

•

Updated: 5 Jan 2018, 5:50 PM IST

crime

accident

उदयपुर . गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व रुपयों के लेन-देन में गोली मारकर युवक की हत्या के आरोपितों के विरुद्ध गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। पुलिस ने प्रभातनगर सेक्टर-5 हाल सेक्टर-14 जे ब्लॉक निवासी राकेश (30) पुत्र जयपालदास खटवानी की हत्या के आरोप में उदयपार्क सेक्टर-5 निवासी महेश पुत्र नेनूमण सिंधी व आगरा यूपी निवासी दिनेश पुत्र कालीचरण कुशवाह को गिरफ्तार किया था। इन पर ब्याज के पैसे के लेनदेन को लेकर राकेश धोखे से बुलाकर उसे गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मृतक राकेश कपड़े के धंधे के अलावा ब्याज के पैसे का भी लेन-देन करता था। यह लेन-देन भी वह अन्य लोगों से कम ब्याज पर पैसा लेकर अधिक ब्याज पर अन्य लोगों को देता था। इसी के चलते आरोपितों को करीब 1.25 लाख रुपए दिए। भुगतान पेटे उसने करीब 50 से 60 हजार रुपए दे दिए थे लेकिन वह समस्त राशि राकेश ने ब्याज पेटे गिन ली। इसी रंजिश के आरोपितों ने उस पर फायर कर दिया था। गौरतलब है कि गोवर्धन विलास क्षेत्र में गत 7 अक्टूबर को यूएन ऑटोमोबाइल के पास राकेश खटवानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। समाजजनों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी।

READ MORE : Rajsamand Live Murder: मेडिकल टीम ने माना- ठीक है शंभू की दिमागी हालत

ट्रांसफार्मर और तार चोरी के आरोपित पकड़े

झाड़ोल. ओगणा क्षेत्र के कुकड़ाखेड़ा और वास पावरहाउस में सोमवार को दो ट्रांसफार्मर और एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले तीन आरोपितों को पकड़ा गया। आरोपी भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। आरोपितों को गुरुवार को उदयपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी नारायण सिंह चारण ने बताया कि विद्युत निगम गोगुन्दा के जेईएन रोहित कुमार ने ओगणा-गोगुन्दा पर विद्युत लाइन के तार और दो ट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस की ओर से गहन जांच की गई। वीरपुरा में बीते दिनों से किराये के मकान में रहकर मजदूरी करने वाले लोगों पर संदेह जताया गया। ये भीलवाड़ा जिले के फुलदे का वाडीया गांव के रहने वाले हैं। इनमें से शैतानसिंह पुत्र कालुसिंह रावत, प्रतापसिंह पुत्र शंभूसिंह, जीवनसिंह पुत्र तेजसिंह को थाने लाकर पूछताछ की। तीनों ने चोरी करना कबूल लिया। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रांसफार्मर और तार बरामद कर लिया। उल्लेखनीय है कि गोगुन्दा विद्युत निगम गोगुंदा के कनिष्ट अभियंता ने ओगणा थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया था।