27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन समस्याओं के समाधान को लेकर राशन डीलर पहुंंचे विधायक के पास

वल्लभनगर विधायक ने समस्याओ के समाधान का दिया आश्वासन
less than 1 minute read
Google source verification
ration

rasad vibhag jodhpur, wheat distribution, ration shops in jodhpur, ration dealers, jodhpur news

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर... वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में राशन डीलर को हो रही समस्याओंं के समाधान को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन वल्लभनगर के अध्यक्ष विजय प्रकाश बड़ाला के साथ राशन डीलर ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन देकर समस्याओ के समाधान करवाने की मांग की। ज्ञापन में राशन डीलर ने बताया कि 2जी पोस मशीन में नेटवर्क उपभोक्ताओं को घण्टो लाइन में लगना पड़ता है 4जी पोस मशीन दिलाई जाये, फरवरी मार्च माह का कमीशन दिलवाया जाएं, राशन डीलर को बिल कटाने के दौरान कमीशन का भुगतान करवाया जाए, केरोसिन कम मात्रा में आवंटित होने से उपभोक्ताओं की वितरण करने में समस्या होने पर केरोसिन पर्याप्त मात्रा में आवंटित करवाया जाए, गरीब उपभोक्ताओं के नाम खाद्य सुरक्षा सूचि में जुड़वाने के लिए जो आवेदन किए गए उन्हें जल्द निस्तारण कर नाम जुड़वाए जाएं, प्रारम्भिक स्टॉक में गलत सामग्री अंकित है उसको दुरस्त करवाया जाए, चीनी व केरोसिन में कमीशन को बढ़ाया जाए आदि समस्याओ के समाधान करवाने की मांग की गई। इस दौरान अध्यक्ष बड़ाला के साथ संघ के पदाधिकारी चेतन, प्रकाश, देवी लाल डांगी, लक्ष्मी लाल चौधरी, नरेंद्र अहीर, भेरू लाल रावत, करण सिंह, अशोक जैन, भेरू लाल जाट, नेमीचंद भोई मौजूद रहे।