1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएनटी मेडिकल कॉलेज हुआ 60 साल का: प्रतिवर्ष 32 लाख मरीजों का करता है उपचार

1961 में हुई थी स्थापना - आरएनटी माय प्राइड आयोजन 24 और 25 दिसम्बर को 20 देशों के करीब दो हजार एलुमिनाई चिकित्सक होंगे शामिल

3 min read
Google source verification
rnt_1.jpg

राजस्थान के दक्षिणांचल स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज इस वर्ष अपने 60 साल पूर्ण कर चुका है। जनजाति अंचल का ये बड़ा मेडिकल कॉलेज ना केवल संभाग के छह जिलों (उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमन्द, प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़) के लिए संजीवनी है, बल्कि राज्य के 15 से ज्यादा जिले, मध्यप्रदेश व गुजरात तक से मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ये कॉलेज प्रतिवर्ष 32 लाख मरीजों का उपचार करता है। इस 60 वर्ष के पूर्ण होने पर आरएनटी माय प्राइड कार्यक्रम का आयोजन 24 और 25 दिसम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के दो हजार से अधिक एलुमिनाई चिकित्सक शामिल होंगे।

------------

एक नजर इस पर-

- प्रदेश का तीसरा मेडिकल कॉलेज

- यह मेडिकल कॉलेज 57 एकड़ में फैला है।

- 1966 में कॉलेज को एमसीआई से मान्यता मिली।

- मेडिकल कॉलेज वर्तमान में स्नातक में 250 सीटें

- एमडी-एमएस- 188 सीट

- डीएम व एमसीएच- 11 सीट

- पेरामेडिकल- 50 सीट

- शुरुआती वर्षों में यहां वार्षिक करीब 6 लाख मरीज पहुंचते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 32 लाख सालाना हो गई है।

----

पांच सम्बद्ध हॉस्पिटल -बैड की संख्या

- महाराणा भूपाल अस्पताल- 2000

- बाल चिकित्सालय - 415

- पन्नाधाय जनाना अस्पताल -600

- टीबी और चेस्ट हॉस्पिटल बड़ी -260

- स्व खेमराज कटारा सेटेलाइट हॉस्पिटल हिरण मगरी - 100

- सुन्दरसिंह भंडारी जिला चिकित्सा चांदपोल- 100

- एसएसएच- 260

-----

ये है खास-- वर्ष 1835 में कोलकाता में भारत के पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना के एक सौ छब्बीस वर्ष बाद शहर में सलूम्बर हाउस में कुछ छात्रों के साथ शुरू हुआ संस्थान आज हजारों की संख्या में पहुंच चुका है। इस संस्था को प्रदेश के तीसरे मेडिकल कॉलेज का गौरव प्राप्त है। तत्कालीन केन्द्रीय वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 13 नवम्बर, 1961 को इस कॉलेज का शिलान्यास किया था।

- संस्थान इस जिले के रोगियों और कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नफ्रोलॉजी, जीआई मेडिसिन, प्लास्टिक सर्जरी, बाल चिकित्सा सर्जरी और रेडियोलॉजी ऑन्कोलॉजी की सुविधाएं हैं।- वर्तमान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सरकार की ओर से सालाना करीब 400 करोड़ का बजट स्वीकृत होता है, इसमें स्टाफ का वेतन शामिल हैं। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी का 5 से 7 करोड़ का वार्षिक बजट है।

----

अब तक बदल चुके हैं 26 प्राचार्य ...

- आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अब तक 26 प्राचार्य बदले जा चुके हैंं। डॉ. बीएन शर्मा पहले प्राचार्य थे, उनके नाम पर लाइब्रेरी का नाम रखा हुआ है।- कॉलेज से अब तक 5520 एमबीबीएस चिकित्सक बन चुके हैं।- 2720 पीजी चिकित्सक भी यहां से पास आउट हैं।

- डिप्लोमा में 333 डॉक्टर दिए हैं।- संबद्ध एक नर्सिंग कॉलेज है, इसमें 50 सीट पेरामेडिकल की शामिल है, 50 बीएससी व 15 एमएससी की पोस्ट है।

- सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में वर्तमान में आधुनिक मशीनों से यूरोलॉजी, नेफ्रेालॉजी, कैंसर, प्लास्टिक सर्जरी, गेस्ट्रोलएन्ट्रोलॉजी सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, एन्डोक्राइनोलॉजी सहित नौ विभागों के उपचार की सुविधाएं मिल रही हैं।----------

मोरारजी देसाई ने की थी शुरुआत:- तत्कालीन केन्द्रीय वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 13 नवम्बर,1961 को इस कॉलेज का शिलान्यास किया था।

- वर्तमान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सरकार की ओर से सालाना करीब 400 करोड़ का बजट स्वीकृत होता है, इसमें स्टाफ का वेतन शामिल हैं। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी का 5 से 7 करोड़ का वार्षिक बजट है।

------वर्तमान में स्थिति

स्टाफ

- वर्किंग चिकित्सक- 516

- सभी में कुल विद्यार्थी- 1767

- यूजी स्टूडेंट्स- 1100

------

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

आरएनटी 6 डिकेट्स एलुमिनाई मीट... आयोजन नोडल अधिकारी डॉ ललित गुप्ता ने बताया कि 24 और 25 दिसम्बर को आयोजन किया जा रहा है। 60 बैच के सभी एलुमिनाई करीब दो हजार यहां पहुंचेंगे। देश के स भी राज्यों से लेकर कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, अमरीका, लंदन, यूएई, बहरीन, श्री लंका सहित 20 देशों से एलुमिनाई पहुंचेंगे। आरएनटीएमसी वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से होने वाले इस आयोजन की शुरुआत 24 दिसम्बर को होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि रहेंगे। वरिष्ठ एलुमिनाई व विशेष उपलिब्ध्यों वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।- तीन पांच सितारा हॉटल्स सहित कई अन्य स्थानों पर चिकित्सकों को ठहराया जाएगा।

- शाम को सांस्कृतिक आयोजन फील्ड क्लब होगा, इसमें बॉलीवुड गायक सुखविन्दर सिंह प्रस्तुतियां देंगे।- अगले दिन 25 दिसम्बर को बड़ी मार्ग के फार्म हाउस में पिकनिक होगी। जिसमें लोककलाकार अपने स्वर बिखेंरेंगे। साइक्लोथोन, खेलकूद प्रतियोगिता व चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

हमें गर्व है कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज ने अपने 60 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, इसे लेकर हम बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। देश विदेश से हमारे एलुमिनाई पहुंचेंगे। हम बेहद उत्साहित हैं।

डॉ लाखन पोसवाल, प्राचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेज

Story Loader