
उदयपुर . टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी का मानना है कि बिग बॉस टॉर्चर हाउस है। बिग बॉस-9 के अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में कुछ सप्ताह रहने का मौका मिला, लेकिन वहां बहुत टॉर्चर हुई। जाते ही सर दर्द होने लगा। दवा मांगी तो नहीं मिली। मेरा लगेज भी आधा-अधूरा आया।
डांडिया आयोजन में भाग लेने उदयपुर आई रूपल ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि बिग बॉस शो बहुत नेगेटिव है। मुझे करने को पॉजिटिव चाहिए, जो वहां बिल्कुल नहीं था। झगड़े, चीखना, चिल्लाना...बस यही होता था वहां।
रूपल ने कहा कि वहां घर में उन्हें कई बार नींद भी नहीं आती थी। एक अजीब सा डर रहता था। चारों ओर कैमरों से घिरे रहते थे। हां, यह जरूर है कि बिग बॉस में ऐसे टॉर्चर से व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत हो जाता है। डांडिया आयोजन में भाग लेने उदयपुर आई रूपल ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि बिग बॉस शो बहुत नेगेटिव है।
इसके बाद वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने लायक बन जाता है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर पोनी वर्मा के साथ 2006 में कोरियोग्राफर के रूप में कॅरियर शुरू करने वाली रूपल ने पत्रिका से बातचीत में अपने जीवन के कई अनछुए पृष्ठ खोले। बोलीं, कैमरे के पीछे रहते हुए लगा कि मुझे कैमरा भी फेस करना चाहिए। बस, फिर क्या था...टीवी सीरियल्स का सफर शुरू हो गया।
मूलत: बंगलूरु की रहने वाली रूपल इन दिनों एक कन्नड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि सपने सुहाने लडक़पन के सीरियल का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उसे वह कभी नहीं भूल सकती।
Published on:
29 Sept 2017 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
