पिड़ावा (झालावाड़)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता के एक पुराने स्टोर रूम की छत की पट्टियां तेज बारिश के कारण टूट गईं। रविवार का अवकाश होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार यह कमरा 13 वर्ष पहले ही जर्जर घोषित कर दिया गया था, तब से इसका उपयोग स्टोर रूम के रूप में किया जा रहा था, जिसमें स्कूल का कबाड़ रखा हुआ था। लम्बे समय से इस कमरे का ताला भी नहीं खोला गया।