
उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अभियान की जानकारी देते।
उदयपुर. रेलगाडिय़ों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब उनकी सुरक्षा मेरी सहेली करेगी। इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल की टीमें पूरी निगरानी रखेगी।
रेलवे ने पिछले दिनों ही देश भर में 'मेरी सहेली' अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रचार-प्रसार व जागरूकता को लेकर यहां सिटी रेलवे स्टेशन पर जानकारियां दी गई।
रेलवे सुरक्षा बल अजमेर के मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ व उदयपुर सिटी के सहायक सुरक्षा आयुक्त महेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में मेरी सहेली कार्यक्रम शुरू किया गया। यहां यात्रा करने वाली महिलाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर टिप्स दिए गए।
यहां से अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की जानकारी अजमेर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दी जाएगी और वहां से गंतव्य स्टेशन तक आने वाले सभी मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचित किया जाएगा। इससे उन स्टेशनों पर मेरी सहेली की टीम उनसे सम्पर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
महिलाएं 182 पर कर सकती कॉल
सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर महिलाएं कंट्रोल रूम के नंबर 182 पर सम्पर्क कर सकती हैं। कंट्रोल रूम से अगले स्टेशन पर सूचना भेजी जाएगी और उन्हें तत्काल मदद मिलेगी।
Published on:
27 Oct 2020 11:04 am

