27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर बीमार, गली-गली संक्रमित, 1103 पोजिटिव

- शहर में मिले 692 संक्रमित - 56 कोरोना वॉरियर्स भी चपेट में

less than 1 minute read
Google source verification
घर-घर बीमार, गली-गली संक्रमित, 1103 पोजिटिव

घर-घर बीमार, गली-गली संक्रमित, 1103 पोजिटिव

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. उदयपुर में रविवार को 1103 नए संक्रमित रोगी मिले। इसके साथ ही कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 29753 हो चुकी है। जिले में कुल 54 कोरोना वारियर्स संक्रमित मिले हैं, इसमें से 35 शहरी व 21 ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वॉरियर्स मिले हैं। 406 क्लोज कांटेक्ट मिले हैं, इसमं 258 शहर में व 148 गांव में मिले हैं। नए मामलों में 396 शहर व 241 गांव में मिले हैं। जिले में चार प्रवासी जो बाहर से आए हैं वे भी पोजिटिव हैं। प्रदेश में उदयपुर जयपुर, जोधपुर और अलवर के बाद चौथे स्थान पर रहा है, वहीं

------

अब तक उदयपुर में कुल संक्रमित

अब तक मिले 29753 संक्रमितों में से 18206 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 10013 होम आइसोलेशन में है तो 11320 मरीज एक्टिव हैं। विभागानुसार अब तक 227 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को विभाग के अनुसार 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

---------

प्रदेश में उदयपुर के हाल

जिला- संक्रमित मरीज- एक्टिव

जयपुर- 3145- 27482

जोधपुर- 1411- 16513

अलवर- 1324- 7305

उयदपुर- 1103- 11320

कोटा- 701- 8733
--------------
संक्रमित होने वालों में 6 चिकित्सक, 21 शिक्षक शिक्षिकाएं, 11 नर्सिंग स्टाफ , 02 पुलिसकर्मी, 16 पैरामेडिकल स्टाफ एक लेब टटेक्नीशियन शामिल हैं। शहर प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि 4889 सैंपल की कोविड जांच होने पर 3786 नेगेटिव तथा 1103 पॉजिटिव मिले, इसमें कुल पॉजिटिव की संख्या 29753 हो चुकी है।