27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : बस यही बाकी रह गया था… अब सिलेंडर भी ‘मिलावटी’, सामने आए चौंकाने वाले केस, हर ग्राहक के लिए जरूरी खबर

New Gas Cylinder Scam In Rajasthan: वहीं गैस कंपनी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर संदिग्ध सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
LPG-gas-crisis

एलपीजी गैस सिलेंडर

Udaipur News: काला बाजारी और ज्यादा दाम लेने की घटनाएं तो सामने आती रहीं हैं, लेकिन अब सिलेंडर में ही मिलावट के केस सामने आने लगे हैं। ताजा मामला उदयपुर जिले से हैं। जहां दो अनोखे मामले सामने आने पर हंगामा मच गया। दरअसल उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे के निवासी मुकेश मेघवाल ने 14 मार्च को गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था, लेकिन यह महज 9 दिनों में ही खत्म हो गया। जबकि पहले वाला सिलेंडर कहीं ज्यादा दिन चला था। शक होने पर सिलेंडर को उल्टा कर फटकारा तो उसमें से पानी निकलने लगा। वह सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचा तो वहां हंगामा हो गया, कई ग्राहकों के सामने सिलेंडर उल्टा किया तो और ज्यादा पानी निकलने लगा। जिससे अन्य उपभोक्ताओं में भी आक्रोश फैल गया।

इसी तरह दूसरा अनोखा मामला भी उदयपुर से सामने आया। वहां पर पड़ावली गांव में रहने वाले उदयसिंह का सिलेंडर खाली हो गया, खाली होने पर भी उसका वजन कहीं ज्यादा था, उसका तौल कराया तो पता चला कि उसमें 22 किलो से भी ज्यादा वजन था। जबकि खाली सिलेंडर का वजन करीब पंद्रह किलो होता है और उसमें करीब चौदह किलो गैस होने पर उसका वजन 29 किलो होता है। ऐसे में जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसमें गैस कम हो सकती है।

मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस एजेंसी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के दबाव के बाद एजेंसी संचालक ने प्रभावित उपभोक्ताओं को नए सिलेंडर उपलब्ध कराए, लेकिन लोगों में नाराजगी बनी हुई है।प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया है। गोगुंदा के उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे के निर्देश पर रसद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निरीक्षक अरविंद गर्ग ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं गैस कंपनी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर संदिग्ध सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है।