
बसंत ऋतु का स्वागत करता है बसंता पक्षी
मेनार. (उदयपुर). बर्ड विलेज मेनार में इन दिनों ठठेरा पक्षी की चहचहाहट सुनाई देने लगी है। यह पक्षी कई जगहों पर भी दिखाई भी दे रहा है। इस पक्षी की आवाज टुक-टुक सी आती है। जैसे हथौड़े से तांबे के पात्र पर चोट की जा रही हो। अंग्रेजी में इसे कॉपरस्मिथ बारवेट के नाम से जाना जाता है। इसे बसंता भी कहते हैं। अक्सर ये घरों के बाहर छोटे मोटे पेड़ो , झाडिय़ों पर भी दिखाई देता है। ये छोटा पक्षी है जिसकी लम्बाई 17 सेमी तक होती है। ये गौरेया से बड़ा दिखने वाला ये पक्षी हरे रंग का होता है। ये पेड़ की ऊंची डाल पर बैठकर आवाज करता है। इस पक्षी का नाम कॉपरस्मिथ बारबेट जिसे ठठेरा बसंता पक्षी भी कहते है। इसका वेज्ञानिक नाम सिलिपोगोन हैमसेफालस है जो हैमसेफालस प्रजाति का है वही इसका परिवार मेगालाईमिडा जो कोर्डेटा जाति का है। कॉपरस्मिथ बारबेट पक्षी लगभग पूरे भारत में पाया जाता है वही हिमालय पर ये 1000 मीटर की ऊँचाई तक मिलता है।
बसंत ऋतु में छोटा सा 50 ग्राम वजनी लाल सुनहरे सिर, पीली गर्दन हरे रंग का ये पक्षी सक्रिय हो जाता है। इस पक्षी को बसंता कहा जाता है। जंतु जगत में वसंत ऋतु के आगमन की सूचना प्रचारित व ऋतुराज बसंत का स्वागत सबसे पहले यही पक्षी करता है ये इस टुक.. टुक.. टुक...टुक.. की आवाज निकालता है।
Published on:
22 Feb 2021 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
