6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवस्थान के होटल में ठहरना होगा महंगा, दोगुना तक बढ़ी दरें

होटल में एसी रूम नहीं, टैरिफ में दर्शाया

less than 1 minute read
Google source verification
devsthan department

devsthan department

देवस्थान विभाग की होटल देवदर्शन (देवस्थान विश्रांति गृह) में ठहरना अब महंगा होगा। विभाग ने राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार संस्थान होटल देवदर्शन के कमरों की किराया दर में वृद्धि करने की स्वीकृति जारी की है। ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। इस सरकारी होटल के कमरों में ठहरने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। नए टैरिफ में विभाग ने दरें दोगुना तक बढ़ा दी हैं।

जानकारी के अनुसार होटल में करीब 70 से अधिक कमरे हैं। इसमें से 62 कमरे लोगों के ठहरने के लिए हैं। इनमें एक भी कमरे में एसी नहीं है फिर भी विभाग ने अपने टैरिफ में एसी रूम के दर दर्शाई है। उदयपुर शहर में देवस्थान विभाग फतह मेमोरियल व मांजी की सराय भी संचालित कर रहा है। विभाग अब इनकी भी नई दरें लागू करने पर विचार कर रहा है।

INNOVATION: उदयपुर में बना आधुनिकतम सेंसर बेस्ड वेरिएबल रेट स्प्रिंग सिस्टम, घटेगा कीटनाशकों का उपयोग

पिछले तीन-चार वर्ष से नहीं बढ़ा था, इसलिए बढ़ाया है। एसी रूम भी शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं जिससे टैरिफ में एसी की दरें भी दर्शाई हैं। किराया अधिक नहीं बढ़ाया है।

अशोक यादव, आयुक्त, देवस्थान विभाग

एेसे बढ़ाई दरें

कमरा विवरण वर्तमान दर प्रस्तावित दर

सिंगल बैड 130 200

डबल बैड साधारण 200 300

डबल बैड डिलक्स 230 400

डोरमेंटरी 4 बैड 200 400

डोरमेंटरी डीलक्स 4 बैड 250 500

फैमेली रूम 4 बैड 330 600

डबल बैड एसी - 900

ये भी पढ़ें

image