
वेटेरनरी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण मतदान
हेमंत आमेटा/भटेवर. पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र छात्राओं का उत्साह पुरे चरम पर दिखाई दिया। महाविद्यालय मे सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला। जिसमे छात्र छात्राओ ने अपने अपने प्रत्याशियों के लिए बढ़ चढ़ कर मतदान किया। मतदान के शुरुअात में छात्र छात्राओं की संख्या कम दिखी लेकिन कुछ देर बाद परिसर में मतदान के लिए छात्र छात्राओं कतारे लग गई। जिसमेंं छात्र छात्राओं ने बारी बारी से प्रत्याशियों के लिए मतदान किए। महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारोंं के लिए मतदान संपन्न हुए। छात्रसंघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जिससे पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। मतदान से पूर्व तहसीलदार भानाराम मीणा, वल्लभनगर वृताधिकारी हिम्मत सिंह देवल, सीआई घनश्याम सिंह देवड़ा ने मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर चार बूथ बनाएं गए। जिसमे बेलेट पेपर प्रक्रिया से शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाएं गए सुबह 10 बजे 1 बजे तक कुल 83.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
इधर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों की बीच सुबह 8 बजे से 1 बजे तक छात्र छात्राओंं ने शांतिपूर्वक मतदान किया। चुनाव निर्वाचक अधिकारी अनंत कुमार आमेटा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के तहत दो बूथ बनाये गए जिसमेंं बेलेट पेपर प्रक्रिया से छात्र छात्राओं ने अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। महाविद्यालय में कुल 96 प्रतिशत मतदान हुआ। छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद वल्लभनगर पुलिस ने दोनोंं महाविद्यालय की मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के साथ वल्लभनगर थाना में रखवाया हे। यहां पर यह मत पेटिया कड़ी सुरक्षा एवं पूर्ण जाप्ते के साथ पुलिस की निगरानी में रहेगी। इसके बाद 11 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Published on:
31 Aug 2018, 7:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.