
Student Union Election : हुड़़दंग पर भारी पड़ी खाकी, 14 प्रत्याशियों के खिलाफ मामले दर्ज, दो प्रत्याशी हुए गिरफ्तार
मो. इलियास/उदयपुर . छात्रसंघ चुनाव से पूर्व पुलिस ने प्रत्याशियों व समर्थकों को जुलूस, रैली व पेम्पलेट की पाबंदी के बारे में जानकारी देते हुए समझाइश की। इसके बावजूद प्रत्याशियों व समर्थकों ने हुडदंग के बीच छात्र मतदाताओं को पेम्पलेट बांटे तो उन्हें सडक़ों पर भी बिखेरा। पुलिस ने पेम्पलेट की फोटोग्राफी करवाते 14 प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किया। पुलिस ने पेम्पलेट वितरण में लगी कई गाडिय़ां भी जब्त की। पुलिस ने हुडदंग करने पर 13 छात्रों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में 6 माह की पाबंदी के साथ 10-10 हजार के जमानत मुचलकों पर रिहा किया गया।भूपालपुरा थाना पुलिस ने राजस्थान संपत्ति विरुपण निवारण अधिनियम 2006 के अंतर्गत दर्ज किए तीन प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज प्रकरण में दो को गिरफ्तार किया जबकि प्रतानगर थाना पुलिस ने 11 प्रत्याशियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया।
भूपालपुरा थानाधिकारी हरेन्द्र सौदा ने बताया कि दर्ज मुकदमे में प्रत्याशी महिपालसिंह देवड़ा, शिल्पा टांक को गिरफ्तार किया गया, वहीं अर्पित कोठारी नामजद किया। बाद में दोनों ही प्रत्याशियों को जमानत पर रिहा किया गया। इसी तरह प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्रत्याशी पराग शर्मा, जिगर सुहेल, महिपालसिंह, शिवम कारडा, राजमल मेघवाल, चिराग कोठारी, राकेश कुमार, प्रतीक कुमार गोयल, आयुष व्यास, विशाल गुप्ता,अरुण खंडाला एवं पदम सिंह देवड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया।
गिरफ्तारी पर आक्रोश रहा, थाने जाते ही थमा
भूपालपुरा थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह जाप्ता के साथ कॉमर्स कॉलेज में ड्यूटी पर था। कॉलेज के बाहर रोड पर चुनाव प्रचार के लिए छपे हुए पोस्टर बिखरे हुए मिले। मौके की फोटोग्राफी करवाई। पेम्पलेट पर मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के प्रत्याशी महिपालसिंह देवड़ा का नाम व मोबाइल नम्बर लिखा हुआ था। दूसरे पेम्पलेट पर संयुक्त सचिव पद की प्रत्याशी शिल्पा टांक का नाम होकर फोटो छपा हुआ था। एक अन्य पेम्पलेट पर अर्पित कोठारी बेलेट नम्बर-1 लिखा हुआ होकर सार्वजनिक स्थान पर बिखरे पड़े थे। बिना अनुमति से इस पेम्पलेट को नगर निगम क्षेत्र में बिखेर कर स्वच्छता व सुन्दरता को नष्ट किया गया। पुलिस ने महिपालसिंह, शिल्पा टांक व अर्पित कोठारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने महिपाल व शिल्पा टांक की गिरफ्तारी की तो एक बार छात्र आक्रोशित हो गए लेकिन बाद में थाने पहुंचते ही सारा विरोध थम गया।
पेम्पलेट पर दर्ज किए मामले
प्रतापनगर थानाधिकारी डॉ.हनवंतङ्क्षसह राजपुरोहित ने बताया कि सुबह छात्रसंघ चुनाव की ड्यूटी के दौरान यूनिवर्सिटी गेट ,इंद्रप्रस्थ गार्डन, आट्र्स कॉलेज, विधि महाविद्यालय, सीटीएई कालेज के बाहर पहुंचे तो वहां पराग शर्मा, जिगर सुहेल, महिपाल सिंह देवड़ा, शिवम कारड़ा, राजमल मेघवाल, चिराग कोठारी, राकेश कुमार, प्रतीक कुमार गोयल, आयुष व्यास, विशाल गुप्ता,अरुण खंडाला एवं पदम सिंह देवड़ा के पंपलेट व पोस्टर रोड पर बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मामला दर्ज किया।
---
पहरा ऐसा कि पुलिस अंदर, छात्र बाहर
छात्रसंघ चुनाव के हुडदंग के मद्देनजर पुलिस ने पूरी तरह सख्ती बरती। सुबह से ही पुलिस ने समस्त कॉलेज परिसरों से छात्रों को दूर रखा। छात्र बाहर सडक़ों पर बिना पेम्पलेट खड़े होकर मतदाता को रिंझाते रहे। कॉलेज परिसर में सिर्फ पुलिस की तैनातगी ही नजर आ रही थी। कॉमर्स व साइंस कॉलेज में तो पुलिस ने ऐसी सख्ती रखी कि छात्र के हुडदंग करते ही सीधा गाड़ी में डाल दिया। भारी पुलिस बल के चलते छात्र चाहकर भी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं कर पाए। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप व एएसपी पारस जैन ने कॉलेज का दौरा कर व्यवस्था देखी। छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की सख्ती चर्चा में रही।
Published on:
01 Sept 2018 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
