25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सरकार के खिलाफ होगा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव,जानिए क्या होंगे मुद्दे…

सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलंद होगी,छात्र संघ चुनाव में युवाओं की आवाज़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 1 Sep 2018, 11:50 AM IST

student union elections

against BJP government

इलाहाबाद:इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की रणभेरी बज चुकी है।आगामी लोक सभा चुनाव से पहले पूरब के ऑक्सफोर्ड में होने वाले छात्र संघ चुनाव का परिणाम देश भर में बड़े सियासी मायने तैयार करेगा। छात्र संघ पर अपनी सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के अनुषांगिक संगठनों ने अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय के मुद्दों के साथ देश और प्रदेश के मुद्दे हावी होने जा रहे है ।और इस चुनाव में सबके निशाने पर भाजपा सरकार होगी ।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र संघ देश में लोकतंत्र की नर्सरी कहा जाता है। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की जीत और हार देश में राजनीतिक लहर और सियासी हलचल तय करेगी ।विश्वविद्यलय में चुनाव प्रचार प्रसार शुरू हो चूका है । बता दें की कैम्पस में छात्रसभा बनाम परिषद की लड़ाई होनी है । बीता छात्रसंघ चुनाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए अच्छा नहीं रहा। वही एक बार फिर समाजवादी छात्र सभा पूरे दम के साथ कैंपस में उतर चुकी है ।अभी तक संगठनों द्वारा प्रत्याशियों का चयन नहीं किया गया है।

छात्र संघ चुनाव में हमेशा से मौजूदा सरकार के मुद्दे उठते रहे है ।चुनावी मंचों पर सरकार से जुड़े संगठनों पर हमला कर नेता अपना पक्ष मजबूत करते है। दरअसल छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों के साथ सरकार के कामो का भी लेखा जोखा गिनाया जाएगा । जिसमे सबसे अहम कड़ी विश्वविद्यालय में कुलपति को लेकर चल रहे विवाद को भुनाने की कोशिश होगी ।वही कुलपति के जरिये समाजवादी छात्रसभा, एनएसयूआई सहित आइसा,एसएफआई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर निशाना साधने की तैयारी में है । माना जाता है की परिषद भजापा का वैचारिक संगठन है ।

वही चुनाव में सरकार के महतवपूर्ण फैसलों का असर भी देखने को मिलेगा।विवि के शोध छात्र नीरज सिंह ने कहा कि इस बार छात्र संघ का चुनाव केंद्र और राज्य की सरकार को आईना दिखाने वाला होगा ।और यह सही समय है, कि सरकार को यह बताया जाए की उसके निर्णय से आम लोग ही नही उनकी सरकार उनके संगठन पर भी असर पड़ता है ।ज्ञान प्रकाश ने कहा कि सरकार की आरक्षण नीति लोकतंत्र की नर्सरी पर भी अपना तरह असर दिखाने जा रही है । हर मुद्दे पर सरकार के साथ खड़े रहने वाले युवा उन्हें अपनी ताकत दिखाएँगे ।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग