19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर से अब दिल्ली, मुंबई या कहीं ओर जाना हो तो पहले देख लें समर शेड्यूल…31 मार्च से होने वाला है लागू

महाराणा प्रताप उदयपुर एयरपोर्ट की ओर से जारी किया गया समर शेड्यूल, 8 शहरों के लिए 22 उड़ानें, अब इस शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च से उड़ानों का होगा आना-जाना- अब तक चल रहा था विंटर शेड्यूल

2 min read
Google source verification
flight

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट ने अपना समर शेड्यूल जारी किया है। यह 31 मार्च से लागू होने जा रहा है, जो 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस शेड्यूल में कुल 8 शहरों के लिए 22 फ्लाइट्स होंगी। गौरतलब है कि वर्तमान में विंटर शेड्यूल चल रहा था। ये अक्टूबर से लेकर मार्च तक रहता है। इसमें करीब 9 शहरों के लिए उड़ानें थीं।

बेंगलूरू के लिए बढ़ी उड़ानें

समर शेड्यूल में सबसे अधिक 6 उड़ानें दिल्ली की और 5 मुंबई की हैं। वहीं, बेंगलूरू की बढ़कर अब 4 हो गई है। इसके बाद 2-2 उड़ानें अहमदाबाद और जयपुर की हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद के लिए 1-1-1 उड़ानें हैं।

विस्तारा 1 अप्रेल से अतिरिक्त उड़ान शुरू करेगा

विस्तारा एयरलाइंस ने उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। इसके तहत 1 अप्रेल से बेंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। पर्यटन व्यवसायी अशोक जोशी ने बताया कि अब उदयपुर एयरपोर्ट से बेंगलूरू जाने वाली 2 फ्लाइट्स हो जाएगी। इंडिगो की एक फ्लाइट बेंगलूरू की चल रही है। दूसरी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में विस्तारा एयरलाइंस की 2 फ्लाइट्स दिल्ली व मुुंबई के लिए हैं। बेंगलूरू की फ्लाइट सुबह 11 बजे रवाना होगी और 1.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं, उदयपुर से यह दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर शाम 4.15 बजे बेंगलूरू पहुुंचेगी।

यहां देखिए समर शेड्यूल :

फ्लाइट - कहां के लिए - सप्ताह में कितने दिन - कब से कब तक

- इंडिगो - उदयपुर से जयपुर - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से मुंबई - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से बेंगलूरू - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से दिल्ली - 12,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से इंदौर - 1, 3, 5, 7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- अलायंस एयर - उदयपुर से दिल्ली - 1,2,4,5,6 - 1 अप्रेल से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से मुंबई -12,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से दिल्ली - 12,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- अलायंस एयर - उदयपुर से अहमदाबाद - 1,2,4,5,6 - 1 अप्रेल से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से बेंगलूरू - 7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से बेंगलूरू - 12,3,4,5,6 - 1 अप्रेल से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से मुंबई - 12,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- अलायंस एयर - उदयपुर से अहमदाबाद - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- एयर इंडिया - उदयपुर से दिल्ली - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से दिल्ली - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- विस्तारा - उदयपुर से बेंगलूरू - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- एयर इंडिया - उदयपुर से मुंबई - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से हैदराबाद - 2, 4, 6 - 2 अप्रेल से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से जयपुर - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से भोपाल - 2, 4, 6 - 2 अप्रेल से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से मुंबई - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर

- इंडिगो - उदयपुर से दिल्ली - 1,2,3,4,5,6,7 - 31 मार्च से 26 अक्टूबर