
चंदनसिंह देवड़ा/ उदयपुर. जिले के एक सरकारी स्कूल मेंं शारीरिक शिक्षक ने अनुशासन की सारी हदेंं पार करते हुए अपने सहयोगी शिक्षक के साथ जमकर अभद्रता की । इस शारीरिक शिक्षक ने सहयोगी शिक्षक पर बल्ले से हमला करने की कोशिश की। विद्यालय स्टाफ और स्कूल के छोटे बच्चे गुरूजी की इस हरकत को देखकर स्तब्ध रह गए लेकिन इन गुरूजी को कुछ भान नहींं रहा। गुस्से मेंं यह मास्टरजी गाली गलाैैच करते हुए जुबान की सारी हदें पार करते गए। बीच-बचाव करने आए शिक्षकोंं को भी जिल्लत झेलनी पड़ी। यह पूरा मामला सोश्यल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सामने आया है।
मामला उदयपुर के गिर्वा ब्लॉक में आने वाले डेडरों की ढाणी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल का है। यहां प्रार्थना के समय शारीरिक शिक्षक रमेश भावसार अपने हाथ में क्रिकेट बेट लेकर आए और अपने साथी अध्यापक प्रकाश आमेटा को मारने के लिए दौड़ पडे। इस दौरान प्रधानाध्यापक चेतनप्रकाश जैन ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने की कोशिश की लेकिन भावसार बेकाबू होता गया। मामला सााामने आते ही प्रारंभिक जिलाशिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैंं। बताया जा रहा है कि शारीरिक शिक्षक रमेश भावसार आए दिन बच्चों के सामने ऐसी हरकतें करता है। इससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा है और पढ़ाई की बजाय यहां अशांति का माहौल बना रहता है। बड़ी बात यह कि बच्चे वंदेमातरम बोलना शुरू हो गए लेकिन यह शारीरिक शिक्षक अनुशासन तोड़ते गए।